वेस्ट इंडीज देश कहाँ पर है ? जानिए West indies का रहस्य और इससे जुड़ी रोचक बातें

SUSHIL SHARMA
0
Hello दोस्तों!  हिंदी विज़न में आपका स्वागत है। हम आज आपको एक रोचक जानकारी देने वाले है। आज हम बात करेंगे कि "वेस्ट इंडीज देश कहाँ पर है"  दोस्तों अक्सर लोगों के मन मे यह सवाल
आता है और यह लाज़मी भी है क्योंकि लोगों ने west indies का नाम तो सुना है इसकी क्रिकेट टीम भी देखी है लेकिन फिर भी इस देश के बारे में बहुत ही कम जानते हैं। 


आज हम इसी के बारे में बात करेंगे और जानेंगे कि वेस्टइंडीज देश कहाँ पर है और वेस्टइंडीज की राजधानी क्या है? और वेस्टइंडीज के बारे में और भी बहुत से रोचक तथ्य।

तो चलिए शुरु करते हैं ! 

वेस्टइंडीज टीम क्या है ?

वेस्टइंडीज देश कहां पर है


आपने क्रिकेट में वेस्टइंडीज नाम की टीम को खेलते जरूर देखा होगा। लेकिन आज तक आपने इसे किसी न्यूज़, किताब यहां तक कि google map पर भी आपको वेस्टइंडीज नही मिलता। ऐसे में जब आप इंटरनेट पर वेस्टइंडीज के बारे मेें जानने के लिये सर्च  करते है। आप वेस्टइंडीज के बारे में जानना चाहते हैं लेकिन आपको ज्यादा जानकारी नही मिलती है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि वेस्टइंडीज नाम का कोई भी देश इस पृथ्वी पर मौजूद नही है। 

ये बात आपको हैरान कर सकती है लेकिन यह सच है। दरअसल वेस्टइंडीज कोई देश नही है यह 15 कैरेबियाई देशों का एक समूह है। यह सभी 15 देश छोटे छोटे टापू हैं। 


अक्सर लोग  सोचते हैं कि west Indies एक देश है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नही है। वेस्टइंडीज  15 कैरेबियाई देशों का एक समूह है जिसे हम वेस्टइंडीज के रूप में जानते हैं। 

इसकी क्रिकेट टीम भी है जिसने ODI और T20 world Cup अपने नाम किये हैं। इस टीम में कई विश्व विख्यात क्रिकेटर राह चुके हैं जिन्होंने अपना नाम क्रिकेट जगत में अमर कर लिया। 




वेस्टइंडीज देश कहां पर है?

गूगल मैप पर कैरेबियाई द्वीप समूह


वेस्टइंडीज कोई एक देश नही है यह 15 कैरेबियाई देशों का एक समूह है। यही कारण है जब आप गूगल मैप पर वेस्टइंडीज सर्च करते हैं तब आपको यह नही मिलता । यह 15 देशों का समूह वेस्टइंडीज कहलाता है।  यह उत्तर अटलांटिक महासागर में अमेरिका के पूर्व और वेनेजुएला के उत्तर में स्थित है।  वेस्टइंडीज की राजधानी चौगारामास है। 

यह सभी देश छोटे बड़े टापू हैं जिनमे सबसे बड़ा देश क्यूबा है जो केरल जितना बड़ा है और सबसे छोटा देश सेंट किट्स एंड नेक्सी है जो किसी छोटे जिले से भी छोटा है। इसकी कुल जनसंख्या ही 50 हजार के आसपास है। 

वेस्टइंडीज में कौन कौन से देश आते हैं ।

वेस्टइंडीज में शामिल 15 देशों की अपनी अलग टीम और राष्ट्रगान है, और अलग शाशन व्यवस्था है। यह सभी देश एक दूसरे से अलग होते है। बस कुछ खास मौकों पर ही यह 15 देश मिलकर वेस्टइंडीज के रूप में जाने जाते है। 

जब यह वेस्टइंडीज की तरफ से खेलते है तब यह एक झंडे के लिए खेलते है जबकि अलग मौकों पर इनके देश और झंडे अलग अलग हो जाते हैं।  और दूसरे खेलों में इनकी टीम भी अलग अलग होती है। 

जैसे विश्व प्रसिद्ध धावक  उसेन बोल्ट जमैका के लिए ओलंपिक और अन्य खेलों में हिस्सा लेते हैं। लेकिन इसी देश के आंद्रे रसल वेस्टइंडीज के लिए खेलते हैं। 

West Indies country list - वेस्टइंडीज में सम्मिलित देश

  1. गुयाना (Guyana)
  2. ग्रेनेडा  (Greneda)
  3. बारबाडोस  (Barbados)
  4. डोमिनिका  (Dominica)
  5. एंटीगुआ एंड बर्बुड़ा (Antigua and barbuda)
  6. जमैका  (jamaica)
  7. सेंट लूसिया  (Sant lucia)
  8. सेंट विंसेंट और ग्रेनाडाइन्स  (St. Vincent & Grenadines)
  9. एंगुइला  (Anguilla)
  10. USA वर्जिन आइलैंड्स ( USA virgin islands)
  11. ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड (British virgin Island)
  12. सिंट मार्टेन (Sint Maarten) 
  13. मोंटेसेरात ( Montserrat)
  14. सेंट किट्स एंड नेविस (St. Kitts & Nevis)
  15. ट्रिनिडाड और टोबैगो (Trinidad & Tobago)

वेस्टइंडीज के बारे में कुछ रोचक जानकारी  - Amazing facts about west indies


बनावट और खासियत  

  
■  अक्सर लोग वेस्टइंडीज को एक देश समझते हैं लेकिन यह 15 देशों का एक समूह है जो कुछ खास मौकों पर वेस्टइंडीज के रूप में जुड़ता है। 

■  वेस्टइंडीज टीम की स्थापना सन 1928 में हुई थी। इसने अपना पहला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। 

■  दुनिया का सबसे पहला वर्ल्डकप वेस्टइंडीज ने जीता था। इसके अलावा वेस्टइंडीज ने T20 वर्ल्डकप भी अपने नाम किया है। 

■  इन 15 देशों में सबसे बड़ा देश क्यूबा है जो केरल जितना बड़ा है इसकी जनसंख्या 1करोड़ 9 लाख के आसपास है। वही सबसे छोटा देश सेंट किट्स एंड नेविस है जो किसी छोटे जिले से भी छोटा है। इसकी कुल जनसंख्या ही 50 हजार के आसपास है। 

वेस्टइंडीज का भारतीय संबंध

वैसे तो वेस्टइंडीज में अफीकी मूल के लोग निवास करते हैं लेकिन यहां आपको कई भरतीय मूल के लोग भी काफी संख्या में मिल जाएंगे। 

दरअसल जब भारत पर ब्रिटिश शाशन था उसी समय कुछ भारतीय इन कैरेबियन देशों में आकर बस गए। यही कारण है कि आपको वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम में रवि रामपाल, सुनील नारायण जैसे भरतीय मूल के खिलाड़ी देखने को मिलते हैं।

वेस्टइंडीज का राष्ट्रीय झंडा और राष्ट्रगान नही है

आपने अक्सर देखा होगा कि कोई क्रिकेट मैच होने से पहले दोनों टीमें अपने अपने देश का राष्ट्रगान गाती हैं। चूंकि वेस्टइंडीज कोई देश नही है इसीलिए  west indies का कोई भी नेशनल एंथम नही है । राष्ट्रगान की जगह वेस्टइंडीज के खिलाड़ी क्रिकेट एंथम गाते हैं। 

ठीक इसी प्रकार वेस्टइंडीज का झंडा भी उसका राष्ट्रीय झंडा नही है। आप उसके झंडे को ध्यान से देखोगे तो आपको उसमें क्रिकेट  स्टंप दिखाई देते हैं।  क्योंकि यह किसी देश का न होकर एक क्रिकेट फ्लैग है। 



आज आपने सीखा 

दोस्तों आज की इस पोस्ट में आपने सीखा है कि west indies desh kaha par hai. और  वेस्टइंडीज में कौन कौन से देश हैं। 
हमारी यही प्रयास रहा है कि आपको वेस्टइंडीज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से प्रदान की जाए। 

आशा करता हूँ कि आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई होगी। हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं । 

धन्यवाद !

आपका दिन शुभ हो !



Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)