OPPO kis desh ki company hai: जानिए ओप्पो कहाँ की कंपनी है और इसका मालिक कौन है | सम्पूर्ण जानकारी

SUSHIL SHARMA
3

Hello दोस्तों ! हिंदी विज़न में आपका स्वागत है। आज हम आपको बताएंगे कि Oppo kis desh ki company hai और Oppo कंपनी का मालिक कौन है । OPPO का नाम शायद ही कोई ऐसा हो जो ना जनता हो। दुनिया के top 5 smartphone brands में शुमार हो चुका है। आप या आपके आसपास भी कई लोगों के आसपास भी ओप्पो का स्मार्टफोन जरूर होगा। इसका सबसे बड़ा कारण है Oppo के स्मार्टफोन के अच्छी quality के बावजूद इनके कम दाम का होना। अच्छी कैमरा क्वालिटी के लिए जाने जाने वाले ओप्पो के स्मार्टफोन की शुरुआत 6 हजार रुपये से हो जाती है जो हर आदमी के बजट में आ जाते हैं। 

हाल ही में इसने अपना सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मात्र ₹ 16,999  लॉन्च कर दिया था जब बाकी कंपनियां इसके लिए 25 हज़ार से भी ज्यादा का price रख रही थी। अभी Oppo ने अपना Oppo A53s 5G smartphone लांच किया है जो आपको 15 हजार से भी कम में मिल जाता है।  

यही खूबियां OPPO को एक बड़ी स्मार्टफोन कंपनी के तौर पर खड़ा करती हैं। अगर आप भी Oppo का स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी है कि आपको इस कंपनी से जुड़ी सारी जानकारी हो। जैसे कि ओप्पो कहाँ की कंपनी है और इस स्मार्टफोन को खरीदने पर इसका पैसा कहां जाता है। इसीलिए आज हम जानेंगे कि Oppo  कहाँ की कंपनी है और  ओप्पो का मालिक कौन है ? 

तो चलिए शुरू करते हैं - 

CompanyDetails
CompanyOppo Mobile telecommunication corp. Ltd.
IndustryConsumer Electronics
Founded10 October 2004
FounderTony Chen
HeadquarterDongguan, Guangdong, China.
Main PersonsTony Chen (CEO)
Parenting companyBBK Electronics
ProductsSmartphone, Tablets Computer, Hi-fi , online services, Software etc. 
Websitewww.oppo.com


Oppo किस देश की कंपनी है?

Oppo kis desh ki company hai


OPPO कंपनी 'China'  की है क्योंकि इस कंपनी का हेडक्वॉर्टर  Donguang, Guangdong, China में है। और इस स्मार्टफोन के सभी पार्ट्स चाइना में ही बनते है। यह स्मार्टफोन पूरी दुनियां भर में एक्सपोर्ट किया जाता है। oppo कंपनी का पूरा नाम Guangdong Oppo mobile telecommunications limited . है।  इस स्मार्टफोन की सहायक या पैरेंटिंग कंपनी है BBK Electronics. यह कंपनी भी china में स्थित है। 

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि Oppo के अलावा BBK Electronics कंपनी ही VIVO, Realme, One plus जैसे बेहतरीन ब्रैंड्स की भी parenting company है। 

Oppo  आज से 16 साल पहले 10 अक्टूबर 2001 में एक कम्पनी के तौर पर china में रजिस्टर्ड हुई। इसके ठीक 3 साल बाद 2004 में  Tony chen ने इसको लांच किया । 

आज ओप्पो कंपनी में 41,000 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। और यह कंपनी 2016 में चाइना की सबसे ज्यादा बिकने वाला ब्रांड बन गयी। इसने 2016 में 2 लाख से ज्यादा रिटेल आउटलेट्स बेच कर यह मुकाम हासिल किया।

 बहुत ही ज्यादा ब्रांड प्रमोशन के कारण  इस कंपनी के स्मार्टफोन बहुत ज्यादा बिक रहे हैं। Oppo इलेक्ट्रॉनिक्स  और स्मार्टफोन की दुनिया में एक बड़ी कंपनी के तौर पर उभर कर आई है। 




Oppo कंपनी का मालिक कौन है 

Oppo company ka malik kaun hai


OPPO कंपनी का मालिक है "टोनी चेन (tony chen)".  यह ओप्पो के CEO और फाउंडर हैं। इन्होंने ही इस कंपनी की शुरुआत 2001 में की थी। इस समय इस कंपनी के ज्यादा से ज्यादा शेयर्स उनके ही नाम है। ओप्पो कंपनी की सफलता का श्रेय टोनी चेन को ही जाता है। टोनी चेन कहते हैं कि उन्होंने कभी नही सोचा था कि एक दिन ओप्पो इतना पसंदीदा ब्रांड बन जायेगा और इसकी तुलना मार्केट की बड़ी कंपनियों के साथ की जाएगी। 

भारत मे भी Oppo का एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है जो उत्तर प्रदेश के नोयडा में स्थित है। भारत मे  भारत मे Oppo के CEO चार्ल्स वोंग हैं जिनके देखरेख में ओप्पो भारत मे अपना कारोबार करती है।यहाँ पर Oppo के स्मार्टफोन बनते है जिसके कारण इन स्मार्टफोन पर Made in India लिखा हुआ आता है। हालांकि oppo स्मार्टफोन भारत मे सिर्फ असेम्बल किये जाते है इनके पार्ट्स चाइना से ही मंगाए जाते है। इसी बात से कुछ लोग oppo को भारतीय कंपनी समझते है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नही है।

 दरअसल ऐसी बहुत सी स्मार्टफोन कंपनियां हैं जो बाहर देशों से पार्ट्स मगांकर भारत मे प्लांट लगाकर उन्हें असेम्बल करके बेचती हैं जिससे उनपर 'मेड इन इंडिया' का टैग लग जाता है जिससे उन स्मार्टफोन को अधिकतर लोग भारतीय समझ लेते है और उनकी sale ज्यादा होती है।  


OPPO कंपनी का इतिहास

Oppo कंपनी की स्थापना टोनी चेन ने 16 अक्टूबर 2001 को की थी। इसे 2004 में लॉन्च किया गया। सबसे पहले Oppo ने blue ray disc बनाना शुरू किया। 

2008 में oppo ने अपना पहला फ़ोन Find 7 लांच किया। इसे अमेरिका में लांच किया गया और लगभग 2 लाख स्टोर्स में इसे बेचा गया। 

2016 में OPPO  चाइना की सबसे बड़ी स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के तौर पर उभर कर सामने आई । 

इस कंपनी ने 2010 , 2015 और 2016 में कई स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में अपने ब्रांड का अच्छा खासा प्रमोशन किया। 

इसके बाद OPPO ने 2017 में भारतीय क्रिकेट कमेटी BCCI से इंडियन जर्सी पर अपना लोगो लगवाने का कॉन्ट्रैक्ट sign किया। यह कॉन्ट्रैक्ट 2022 तक रहेगा। 

बेहतर ब्रांड प्रमोशन के बाद Oppo ने विश्व भर में अपनी पहुँच बनाई। ओप्पो ने भारत मे भी नोयडा, उत्तर प्रदेश में अपना बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बनाया है। यह 100 एकड़ से भी ज्यादा के क्षेत्र में बना है। इसमे 10,000 से भज ज्यादा कर्मचारी कार्य करते हैं। 

अपनी कम कीमत और बेहतर क्वालिटी की वजह से oppo ने भारत मे अपना अलग स्थान बनाया। हालांकि यह एक चाइनीज कंपनी है लेकिन फिर भी लोगों को यह पता नही होता क्योंकि यह भारत मे असेम्बल होते है जिसके कारण इन पर made in india लिखकर आता है।



ओप्पो का सबसे पहला स्मार्टफोन 

Oppo ka first Phone


Oppo का सबसे पहला स्मार्टफोन जिसका नाम Find 7 था उसे 2008 मे पेश किया गया। इसे अमेरिका में लांच किया गया। यह फ़ोन 5.5 inch की स्क्रीन और 3GB  RAM के साथ लांच किया गया था। इसके अलावा इसमे 3000 mAh की बैटरी भी लगी थी। इसे अलावा इसमे 13 MP का कैमरा भी लगा था। 

यह फ़ोन काफी पसंद किया गया। चाइना ने इस फ़ोन को 2 लाख से ज्यादा स्टोर्स पर इस फ़ोन को बेचा। इसके बाद ओप्पो ने Find 5 लॉन्च किया।  ओप्पो ने कभी पीछे मुड़कर नही देखा। 


OPPO कंपनी क्या क्या बनाती है 

अगर आप यह सोचते हैं कि oppo के सिर्फ स्मार्टफोन आते हैं तो ऐसा नही है। Oppo एक बड़ी कंपनी है । सबसे पहले इस कम्पनी ने blue ray disc बनाती थी। 2008 में इसने अपना पहला फ़ोन लांच किया। आज यह बजट स्मार्टफोन के साथ ही एक्सपेंसिव स्मार्टफोन  भी बनाती है। 

यह स्मार्टफोन के अलावा power banks, sound एंड म्यूजिक डिवाइस, इयरफोन, और अन्य इलेक्ट्रॉनिक समान बनाती है। 

Top selling smartphones of Oppo 

यह oppo के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन हैं - 

  • Oppo A74 5G
  • Oppo A53
  • Oppo A31
  • Oppo Reno 5 Pro 5G
  • Oppo Reno 6 Pro 5G
  • Oppo F19
  • Oppo A15s
  • OPPO Find X3 Pro
  • OPPO Reno6 Pro+
  • OPPO Reno5 Pro+
  • OPPO A74
  • OPPO A54
  • OPPO A93
  • OPPO F19 Pro+
  • OPPO F17 Pro
  • OPPO Reno4 Pro
  • OPPO A15.


Conclusion

दोस्तों आशा करते हैं कि आपको हमारी आज की यह पोस्ट OPPO किस देश की कंपनी है पसंद आई होगी। इसके अलावा आज हमने जाना कि Oppo कंपनी का मालिक कौन है । या ओप्पो कहां की कंपनी है। 
 
दोस्तों हमारा हमेशा यही प्रयास रहता है कि आपको सही और सटीक जानकारी विस्तारपूर्वक आपके सामने रख सकें जिससे आपको आपके हर सवाल का जवाब मिल सके । आप जो भी सवाल लेकर हमारी पोस्ट पर आएं उससे जुड़े सभी जवाब आपको मिल जाये। जिससे आपको इन सवालों के जवाब कहीं और ढूंढने की जरूरत ना पड़े। 

आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी हमे कमेंट में जरूर बताएं । आपको इस पोस्ट  से जुड़ा या कोई और सवाल हो तो भी कंमेंट के माध्यम से हमसे जरूर पूछें। हमे आपकी कमेंट्स का इंतज़ार रहेगा। 

आज के लिए इतना ही। फिर मिलेंगे एक नई जानकारी के साथ।

धन्यवाद !

आपका दिन शुभ हो !


 

Post a Comment

3Comments

Post a Comment