"Mercury की संरचना कैसी है"
"मरकरी का वातावरण कैसा है"
"Mercury धरती से कितना दूर है"
"Mercury का तापमान कितना है"
"मरकरी की जमीन (सतह) कैसी है"
ऐसे ही कई और सवाल हैं जिनके जवाब आपको हमारी की इस पोस्ट में मिल जाएंगे। तो पोस्ट को पूरा पढ़ें -
Mercury In hindi - बुध ग्रह के बारे में सम्पूर्ण जानकारी
Mercury planet in hindi |
Planet Name - Mercury
Volume - 6.083×10¹⁰ Km
Area - 7.48×10⁷ Km²
Weight - 3.3022×10²³ Kg
Gravitation - 3.7 m/s
Temprature - 180℃ - 430℃
Orbital period - 86.969 Days
Rotation speed - 47.87 km/s
Subsolar - 69,816,900 Km
Apsour - 46,001,200 Km
Satellite - None
मरकरी का अर्थ क्या है (what is mercury)
Mercury हमारे सौरमंडल के आठ ग्रहों में से एक ग्रह है। इसे हिंदी में बुध ग्रह के नाम से भी जानते हैं। यह ग्रह सूर्य के सबसे पास है। बुध को व्यापार और यात्रा का देवताम कहा जाता है। कुछ पश्चिमी मान्यताओं के अनुसार बुध को संदेश वाहक देवता कहा जाता है क्योंकि सूर्य के सबसे निकट होने के कारण बुध अपना एक चक्कर मात्र 88 दिन में ही पूरा कर लेता है।
देखने में यह चंद्रमा के जैसा वीरान व निर्जीव दिखाई देता है। Mercury को धरती से सूर्यास्त व सूर्योदय के समय देखा जा सकता है हालांकि इसे दोपहर में देखा नही जा सकता ।
बुध ग्रह की संरचना - Structure of Mercury planet
बुध ग्रह की बनावट काफी सख्त और भारी है। यह चट्टानी ग्रह हमारे सौरमंडल में आकर में सबसे छोटा ग्रह है परंतु इसका घनत्व लगभग पृथ्वी के समान है। यह ग्रह लगभग 70% धातु (metal) और 30% सिलिकेट और अन्य पदार्थो से बना हुआ है। इसका क्षेत्रफल लगभग 7.48 करोड़ वर्ग किलोमीटर (74800000 squre Km ) है।
बुध का कोर (Core) उसके आयतन का लगभग 42% स्थान घेरता है जो कि अन्य ग्रहों की तुलना में काफी अधिक है जबकि पृथ्वी का कोर अपने आयतन का मात्र 17% स्थान घेरता है।
इसकी बाहरी परत (Crust) 300 किलोमीटर तक मोटी है जबकि इसकी बीच की परत (Mentle) 500 -700 किमी तक मोटी है। इसका 42% कोर भीतर द्रवित रूप में उपस्थित है।
Mercury in hindi- mercury image |
बुध ग्रह अन्य सभी ग्रहों की तुलना में सबसे अधिक धात्विक प्रकृति वाला है। इसका वजन 3.3022×10²³ किग्रा है।
यह भी पढ़ें :- चांद पर अब कितने लोग गए हैं, चाँद कितना दूर है
मरकरी का वातावरण कैसा है - how is the atmosphere of mercury
जैसा कि हमने आपको बताया कि mercury (बुध) सूर्य के सबसे पास का ग्रह है। इसी कारण यहां का तापमान बहुत गर्म है। ज्यादा गर्मी होने के साथ ही mercury का गुरुत्वाकर्षण बल (Gravitational Force) बहुत ही कम है। यह आकर्षक बल इतना कम है कि इसे महसूस करना भी मुश्किल है। इसीलिए बुध का वातावरण और वायुमंडल लगभग न के बराबर है।
Mercury पर न तो बारिश होती है और न ही जीवन संभव हो सकता है। यहाँ पर तापमान 180℃ से 430℃ तक होता है। वातावरण यहां का कभी स्थिर नही रहता , हमेशा बदलता रहता है।
Mercury का परिक्रमण काल - Mercury's orbital period
जैसा कि हमने आपको बताया कि mercury (बुध) सूर्य के सबसे पास का ग्रह है। इसी कारण यह सूर्य की परिक्रमा भी सबसे जल्दी पूरा कर लेता है। mercury को सूर्य की एक बार परिक्रमा करने में मात्र 88 दिन लगते हैं। इसका मतलब है कि मरकरी पर एक साल 88 दिन का होता है। बुध ग्रह 47.87 किमी प्रति सेकेंड की गति (स्पीड) से सूर्य की परिक्रमा करता है।
कुछ समय पहले 1962 तक यही मान्यता थी कि बुध का एक साल और एक दिन दोनों एक बराबर होते हैं और जिस प्रकार चद्रमा पृथ्वी की ओर एक ही मुंह (Face) कर परिक्रमा करता है ठीक उसी प्रकार बुध भी सूर्य की तरह अपना एक ही फेस करके घूमता है।
लेकिन ऐसा नही है। इस भ्रांति का खंडन किया डाप्लर के सिद्धांत ने । उनके मुताबिक बुध के 2 वर्ष में तीन दिन होते हैं। सूर्य की कक्षा चपटी (oval shape) है इसी कारण बुध की सूर्य से दूरी बढ़ती और घटती है। परिणामस्वरूप इसका तापमान और गति दोनों बदलती रहती हैं।
Mercury (बुध) की सतह कैसी - how is the surface of mercury
मरकरी की सतह काफी गर्म और सूखी है। यहां पर जल का नामोनिशान नही है। देखने पर बुध भी चंद्रमा के जैसा ही लगता है। बुध की सतह पर कई किलोमीटर लंबे गढ्ढे हैं। कहीं सतह मैदानी और सपाट है तो कहीं ऊंची ऊंची चोटियां हैं। इन चोटियों की लंबाई तो कई सौ किलोमीटर दूर तक फैली है।
बुध की ऊपरी सतह 100-300 किलोमीटर तक मोटी है। वैज्ञानिकों द्वारा माना जाता है कि सौरमंडल के जन्म से पूर्व बुध किसी दूसरे भारी पिंड से टकराया होगा जिससे उसकी बाहरी और बीच की परत को क्षति हुई और एक बड़े कोर का निर्माण हुआ । जो उसके आयतन का 42% हिस्सा घेरता है।
यह भी पढ़ें :- चांद पर अब कितने लोग गए हैं, चाँद कितना दूर है
मरकरी से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न
1. Mercury (बुध) का तापमान कितना है- (Temperature on the Mercury)
Mercury (बुध) का तापमान 180℃ से 430℃ तक रहता है। हालांकि बुध का तापमान स्थाई नही है क्योंकि बुध की कक्षा चपटी होने के कारण सूर्य से दूरी बढ़ती घटती रहती है इसीलिए बुध पर तापमान भी बढ़ता घटता रहता है।
2. Mercury (बुध) पृथ्वी से कितना दूर है - (how far is mercury from earth)
मरकरी की पृथ्वी से दूरी 185.26 मिलियन किलोमीटर है। वहीं मरकरी की सूर्य से दूरी 68.409 मिलियन किलोमीटर है।
3. Mercury (बुध) कितने दिनों में अपना एक चक्कर पूरा करता है ?
mercury को सूर्य की एक बार परिक्रमा करने में मात्र 88 दिन लगते हैं। इसका मतलब है कि मरकरी पर एक साल 88 दिन का होता है। बुध ग्रह 47.87 किमी प्रति सेकेंड की गति (स्पीड) से सूर्य की परिक्रमा करता है।
4. मरकरी का क्षेत्रफल कितना है - (Area of Mercury)
Mercury का क्षेत्रफल लगभग 7.48 करोड़ वर्ग किलोमीटर (74800000 squre Km ) है।
5. मरकरी का वजन कितना है - (Weight of Mercury)
बुध ग्रह अन्य सभी ग्रहों की तुलना में सबसे अधिक धात्विक प्रकृति वाला है। इसका वजन 3.3022×10²³ किग्रा है।
6. मरकरी का पलायन वेग कितना है - (Escape velocity of mercury)
Mercury का पलायन वेग (escape velocity) पृथ्वी के मुकाबले काफी कम है। बुध का पलायन वेग 4.25 Km/S है।
Conclusion
हां तो दोस्तों उम्मीद करते है कि आपको हमारी आज की यह पोस्ट Mercury planet in hindi पसंद आई होगी। हमने आज जाना कि 'मरकरी की बनावट कैसी है', 'मरकरी कितना दूर है', बुध कितने दिनों में सूर्य का चक्कर लगाता है, 'बुध पर तापमान कितना है' इसके अलावा भी हमने आपको mercury से जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर देने का प्रयास किया है।
अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर शेयर करें और टेक्नोलॉजी और शिक्षा से जुड़ी ऐसी ही रोचक पोस्ट पढ़ने के लिए हमे Facebook , Instagraam और Twitter पर follow करें।
धन्यवाद !
आपका दिन शुभ हो !
i take a qst what is the new planet in solar sestem
जवाब देंहटाएंProxima-D and LP 890-B & C is newest nearby planets.
हटाएं