Debit meaning in hindi: डेबिट का क्या मतलब होता है और डेबिट का वास्तविक अर्थ क्या है

SUSHIL SHARMA
0
Debit meaning in hindi: नमस्कार दोस्तों ! हिंदी विज़न में आपका स्वागत है। आज हम जानेंगे कि डेबिट शब्द का अर्थ क्या होता है। दोस्तों हम अपनी रोजमर्रा की ज़िंदगी मे कई ऐसे शब्द बोलते है या पढ़ते हैं जिसका सही अर्थ हमें पता नही होता। क्योंकि भारत ही एक ऐसा देश है जहाँ अधिकतर लोग अंग्रेजी भाषा के शब्दों को सिर्फ बोलना सीखते है उन्हें समझते नही हैं। 

ऐसा ही एक शब्द है Debit. यह शब्द आपने अक्सर देखा होगा। खासकर बैंक के क्षेत्र में और बैंक की नोटिफिकेशन में इसका प्रयोग ज्यादा होता है। सामान्य बोलचाल की भाषा में इसका इस्तेमाल कम ही होता है।

कई लोग डेबिट क्या होता है ? और इस शब्द का सही अर्थ जानना चाहते हैं। तो आज की इस पोस्ट में हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देंगे और आपको बताएंगे कि  इसका इस्तेमाल कब और कहां किया जाता है। 
 
तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं और जानते हैं डेबिट का क्या मतलब होता है ?

Debit meaning in hindi - डेबिट का अर्थ क्या होता है ?

Debit meaning in hindi


Debit शब्द का हिंदी में अर्थ  "नामे" होता है । इसे ऋणांकन या नामखाता से भी संबोधित किया जाता है जिसका अर्थ होता है - किसी व्यक्ति या पक्ष के नामखाते से किसी रकम या वस्तु का निकलना या खर्च होना लिखा जाए। सरल भाषा में कहें तो यह शब्द किसी भी रकम या वस्तु के खर्च होने का हिसाब होता है। इसी को नामे (Debit) कहते हैं। 

● अगर कोई व्यक्ति किसी से कोई वस्तु या रकम उधार लेता है तो देनदार उसे अपने बहीखाते में उस व्यक्ति के नाम के साथ लिखता है। इसे ही नामे या ऋणांकन कहा जाता है।




डेबिट की परिभाषा (Definition of Debit in hindi)

1◆ "वह प्रविष्ट जो बकाया राशि को दर्शाती है और किसी खाते के बाईं ओर या कॉलम में लिखी होती है। "

2◆ "किसी व्यक्ति या पक्ष  के खाते से  किसी रकम या वस्तु का आहरण या खर्च होना अंकित किया जाता है डेबिट कहलाता है।"


उदाहरण के तौर पर -  

● अगर आप अपने खाते से कुछ रुपयों का भुगतान करते हैं तो आपको एक मैसेज आता है कि वह राशि आपके खाते से debit हो गयी है। कंप्यूटर उस भुगतान को डिजिटल रूप से आपके खाते में भुगतान की गई राशि लिख देता है। 

इसके अलावा भी Debit के अन्य अर्थ होते है । आइये जानते हैं -

डेबिट शब्द के अन्य पर्यायवाची (समानार्थी )

संज्ञा

  • नामे
  • विकलन
  • ऋणांकन
  • नामखाता
  • नामे नोट
  • लेखा

क्रिया

  • किसी के नामे लिखना
  • आहरण करना
  • ऋणांकन करना
  • खर्चे में लिखना
  • ऋण हिसाब में दिखाना
  • उधार लिखना
  • रकामनामे लिखना

डेबिट शब्द के विलोम शब्द

  • साख
  • प्रत्यय
  • आंकलन करना
  • जमा करना
  • जमा खाते लिखना
  • श्रेय देना




Debit और Credit में क्या अंतर होता है 

Debit शब्द का हिंदी अर्थ  'नामे' होता है। इसे ऋणांकन या नामखाता से भी संबोधित किया जाता है। वहीं Credit शब्द का हिंदी अर्थ 'साख' होता है । इसे जमा धन या श्रेय भी कहा जाता है। प्रायः इन दोनों शब्दों का प्रयोग बैंक और अन्य वित्तीय क्षेत्र में होता है। जिसमे Debit शब्द का संबंध राशि के आहरण (Withdraw) से होता है वहीं Credit शब्द का इस्तेमाल राशि के जमा होने से होता है। 

इन दोनों शब्दों का इस्तेमाल पैसे के अलावा, किसी वस्तु, और अंक के लिए भी किया जा सकता है। 



आज हमने जाना

हां तो दोस्तो, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारी आज की यह पोस्ट Debit meaning in hindi पसंद आई होगी। आज की इस पोस्ट में हमने यही प्रयास किया है कि आपको Debit meaning से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी सरल भाषा मे विस्तार से आपको दे सकें। अगर फिर भी आपके मन मे इस पोस्ट से जुड़ा कोई भी अन्य सवाल हो तो हमसे कमेंट में माध्यम से पूछ सकते हैं। 

आपको पोस्ट कैसी लगी  Comment  के माध्यम से जरूर बताएं। 

अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इसे अपने दोस्तों और  सोशल मीडिया पर शेयर करें और टेक्नोलॉजी और शिक्षा से जुड़ी ऐसी ही पोस्ट पढ़ने के लिए हमे   Facebook Instagraam और Twitter पर follow करें। 

धन्यवाद !

आपका दिन शुभ हो !





Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)