कुछ समय पहले लोग इस बात पर गौर नही करते थे कि उनके द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला स्मार्टफोन किस देश का है तब लोग बस फ़ोन की क्वालिटी और लुक्स देखते थे। लेकिन अब ऐसा नही है। लोग कुछ भी खरीदने से पहले यह भी जानना चाहते हैं कि वह जो चीज़ खरीद रहे है वह उनके देश की है या किसी अन्य देश की। क्योकि आपके द्वारा खरीदे जाने वाले हर प्रोडक्ट का सीधा फायदा उस कंपनी और उसके देश को जाता है।
तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं -
पोको कहाँ की कंपनी है | POCO Company belongs to which country
Poco kaha ki company hai |
POCO एक चाइनीज़ कंपनी है क्योकि यह Xiaomi के sub-brand के रूप में लांच हुआ था। और xiaomi चीन की कंपनी है। इसका मुख्यालय भी चीन की राजधानी बीजिंग में स्थित है। अतः पोको भी चीन की कंपनी है। POCO ब्रांड को Xiaomi ने सन 2018 में लॉन्च किया था। पोको को लॉन्च करने के पीछे xiaomi का एक ही मकसद था कि वह ग्राहकों को medium range के स्मार्टफोन उपलब्ध कराना चाहती थी। इसके अलावा स्मार्टफोन में कॉम्पिटिशन इतना ज्यादा था उन्होंने अपने सब ब्रांड के तौर पर बाजार में पेश किया। आज यह कंपनी दुनिया के कई बड़े देशों में अपने पैर पसार चुकी है। इसके स्मार्टफोन लोगों को काफी पसंद आते हैं क्योंकि पोको मिड रेंज स्मार्टफोन के साथ साथ बजट में भी आ जाते हैं जिससे यह लोगों की पसंद बनते हैं। एक एवरेज प्राइस में इसके स्मार्टफोन के लुक्स भी काफी शानदार होते है। पिछले दो सालों में इसने भारत मे अपनी अलग छाप छोड़ी है।
Poco कंपनी का मालिक कौन है |who is the CEO of POCO company
POCO कंपनी का मालिक है "Kevin Qui" वर्तमान में यह POCO Global के हेड हैं। वहीं भारत मे पोको के country director अनुज शर्मा हैं। पहले पोको xiaomi का sub brand था और xiaomi ने ही इसे लांच किया था। तब इसके मालिक Lei jun थे लेकिन 17 जनवरी 2020 को पोको xiaomi से अलग होकर स्वतंत्र ब्रांड बन चुका है। अब इसके हेड Kevin Qui हैं। भारत मे इसके मालिक और डायरेक्टर अनुज शर्मा हैं। POCO एक ऐसी कंपनी है जिसने 3 साल से भी कम समय मे इतनी सफलता हासिल की है। इसके smartphone की सफलता का राज इसके quality features के साथ इनकी कम कीमत होती है।
POCO कंपनी का इतिहास
Poco कंपनी की शुरुआत 2018 में Xiaomi के sub -brand के रूप में हुई थी। पोको को बाजार में उतारने के पीछे xiaomi का एक ही मकसद था कि वह ग्राहकों को medium range के स्मार्टफोन उपलब्ध कराना चाहती थी। इसके अलावा OPPO और VIVO जैसी कंपनियों का कॉम्पिटिशन कम करना था। पोको ब्रांड का सबसे पहला स्मार्टफोन POCO F1 था जो उस वक़्त काफी ज्यादा पसंद किया गया। यह बीस हजार के प्राइस रेंज में लांच हुआ और कम कीमत में ज्यादा फ़ीचर्स के कारण काफी लोकप्रिय हुआ।
इसके बाद 2018 में POCO के लॉन्च होने के दो साल बाद ही 17 जनवरी 2020 को यह xiaomi से अलग होकर स्वतंत्र कंपनी बन गयी। इसने कई और device लॉन्च किए हैं जिनमे -
- POCO F3
- POCO X2
- POCO X3
- POCO X3 Pro
- POCO M2
- POCO M3
- POCO M3 Pro 5G
- POCO C3
आज यह भारत और अन्य कई देशों में भी अपना करोबार कर रही है। POCO कंपनी कम कीमत में बेहतरीन स्मार्टफोन देने के लिए जानी जाती है। इन स्मार्टफोन का डिज़ाइन और लुक्स ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
POCO का पहला स्मार्टफोन
पोको का पहला स्मार्टफोन POCO F1 था। यह उस समय ₹ 20,999 की प्राइस रेंज में पेश किया गया। इस फ़ोन की खास बात थी इसका processor जो कि Qualcomm snapdragon 845 के साथ पेश किया गया था। उस समय यह पॉवरफुल प्रोसेसर महँगे स्मार्टफोन में आता था जो कि ₹ 40,000 से शुरू होते थे। ऐसे में POCO F1 इस फीचर के कारण काफी पसंद किया गया।
2018 में भारत में Pub-G और अन्य ऑनलाइन गेम्स खेलने का ट्रेंड जोरों पर था। गेम्स की परफॉर्मेंस स्मार्टफोन के प्रॉसेसर पर भी निर्भर करती है। इसीलिए लोगों में इस स्मार्टफोन को खरीदने का कारण बना।
निष्कर्ष ( Conclusion)
हां तो दोस्तो आशा करते हैं की आपको हमारी आज की यह पोस्ट पोको किस देश की कंपनी है पसंद आई होगी। इसके अलावा हमने आपको बताया कि POCO कंपनी का मालिक कौन है क्या है और Poco kaha ki company hai
अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करें और टेक्नोलॉजी और शिक्षा से जुड़ी ऐसी ही पोस्ट पढ़ने के लिए हमे Facebook , Instagraam और Twitter पर follow करें।
धन्यवाद !
आपका दिन शुभ हो !