Adsterra Review in hindi: जानिए आप Adsterra से कितने पैसे कमा सकते हैं

SUSHIL SHARMA
3
नमस्कार दोस्तों ! हिंदी विज़न में आपका स्वागत है। आज हम बात करने वाले हैं एक जानेमाने Ads नेटवर्क Adsterra की और जानेंगे Adsterra ka review। दोस्तों हर ब्लॉगर के मन में किसी भी ads नेटवर्क को चुनते वक़्त उसके मन में कई सवाल आते हैं। हर ब्लॉगर यही चाहता है कि वह उसके ब्लॉग पर ads लगाकर कमाई कर सके। लेकिन ऐसा तभी मुमकिन है जब आपका ads नेटवर्क सही हो। क्योंकि आज के समय में कई fake ads network भी हैं जो विज्ञापन तो देते हैं लेकिन पेमेंट में समस्या आती है। 

Adsterra एक ऐसा ads network है जो आजकल काफी ब्लॉगर्स इस्तेमाल कर रहे हैं। खासकर वह Bloggers जो Google adsense ka approval  नही ले पाते है वह adsterra का इस्तेमाल करने लगते हैं। आज हम आपको इसके बारे में सारी details देंगे कि

"Adsterra kya hai"
"क्या adsterra से पैसे कमाए जा सकते हैं"
"Adsterra से कितना पैसा मिलता है"

आज हम इन्ही सवालों के जवाब आपको देंगे। तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं - 

Adsterra review in Hindi

Adsterra review 


Adsterra एक ब्लॉग या वेबसाइट को मोनेटाइज करने का एक विकल्प है जिसका इस्तेमाल कई ब्लॉगर्स के द्वारा किया जा रहा है। ऐसे में लोगों के मन मे इससे जुड़े कई सवाल आते हैं कि यह कितना सेफ है और इसे अपने ब्लॉग में लगाना चाहिए या नही ? 

तो चलिए जानते हैं - 

Adsterra क्या है ?

Adsterra एक advertisement plateform है जिसका इस्तेमाल लोग अपने business को प्रमोट करने के लिए करते हैं। बाकी ads नेटवर्क की तरह ही यह भी दो तरह से काम करता है। Advertiser इसका इस्तेमाल अपने बिज़नेस को प्रमोट करने के लिए करते हैं वहीं Publisher या Bloggers इसके माध्यम से अपने ब्लॉग या वेबसाइट को monetize करने के लिए करते है। इसे सभी ब्लॉगर्स adsense के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। 

इसकी सबसे अच्छी बात मुझे यह लगी कि अगर आपका कोई ब्लॉग या वेबसाइट नही भी है तो वह भी इसके जरिये पैसे कमा सकता है। दरअसल इसमें आपको एक Direct Link का ऑप्शन मिलता है । वह link आप अपने सोशल मीडिया या फेसबुक पेज पर शेयर करके पैसे कमा सकते हैं। 

यह भी पढ़े :- Taboola का complete review
यह भी पढ़े :- Infolinks Review हिंदी में
यह भी पढ़े :- Taboola Earning Review 
यह भी पढ़े :- Mgid full Review
यह भी पढ़ें :- Adcash full Review

Adsterra का approval 


Adsterra का approval किसी भी ब्लॉग या वेबसाइट पर आसानी से मिल जाता है। इसके लिए आपको 2 -10 min का इंतज़ार करना होता है और आपको इसका approval मिल जाता है। इसके नियम adsense जितने कड़े नही हैं इसीलिए लगभग सभी को इसका approval आसानी से मिल जाता है।

आपको बस इस नेटवर्क में signup करना होता है। इसे आप अपने ईमेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एकाउंट बनाने के बाद आप इसमें Name  और password डाल सकते हैं। जिससे इसे आप access कर पाएंगे। 

Adsterra में ads के प्रकार  (types of ads in Adsterra)

विज्ञापन कैसे होंगे यह भी एक important factor होता है किसी ब्लॉगर के लिए। Adsterra में आपको Ads (विज्ञापन) के कई प्रकार मिल जाते हैं। इसमें आपको पॉपअप ads से साथ banner ads का भी ऑप्शन मिलता है। इसमें आपको मुख्यतः निम्न प्रकार के ads type मिलते हैं - 
  • Pop Under ads
  • Popup ads
  • Native Banner ads
  • Social bar 
Popunder और banner ads में भी कई साइज में ads सेट करने का ऑप्शन होता है। इसके अलावा आप अपने साइज और कलर के हिसाब से ads को Customize भी कर सकते हैं। आप ads के letters को भी अपने अनुसार बड़ा या छोटा रख सकते हैं।



Adsterra Earning 

यह सबसे बड़ा सवाल है जो हर ब्लॉगर जानना चाहता है। क्योकि blogging में कितनी मेहनत लगती है यह एक ब्लॉगर ही समझ सकता है। ऐसे में उसके मन में इस ads network को लेकर भी सवाल आते हैं। 

दोस्तों इसे मैंने अपने एक ब्लॉग पर तकरीबन 4 दिन के लिए लगाया था जिसका एक्सपीरियंस मैं आपके साथ शेयर करने वाला हूँ। दोस्तो adsterra पर मुझे CPM एडसेंस से काफी कम लगा इसीलिए मैंने उसे अपनी साइट से हटा दिया। नीचे मैंने एक स्क्रीन शॉट दिया है जिससे आप इसकी earning का अंदाजा लगा सकते हैं। 

Adsterra Earning proof

Adsterra पर मैंने इसीलिए account बनाया था जिससे मुझे यह पता चल सके कि इसमें कितना CPC/CPM मिलता है। यह earning सिर्फ 3 दिन की है। इसमें मुझे 264 इम्प्रेशन और 26 clicks के $ 0.018 मिले जो कि मुझे एक average earning लगी।  

Adsterra को ब्लॉग पर लगाना चाहिए या नही ?

दोस्तों काफी bloggers से राय लेने के बाद और अच्छे से जांच करने के बाद यह साफ हो गया है कि Adsterra एक  genuine site है और आपकी कमाई हुई राशि सीधा आप withdraw कर सकते हैं। रही बात इसे ब्लॉग पर लगाने या न लगाने की तो मैं यही कहूँगा - 

अगर आपके ब्लॉग पर रोजाना 2000 से ज्यादा का traffic आता है तब आप इसे अपने ब्लॉग पर लगा सकते हैं। इससे कम traffic पर आपकी कुछ खास कमाई नही होगी। 

यह एक अच्छा प्लेटफॉर्म है लेकिन अगर आप एडसेंस से इसकी तुलना करते हैं तो एडसेंस ही better है। 






निष्कर्ष (Conclusion)

हां तो दोस्तों अब तो आपको पता चल ही गया होगा कि Adsterra kya hai, और Adsterra kitna CPC/CPM deta hai.  दोस्तों हमने पूरा प्रयास किया है कि आपको adsterra से संबंधित सारी जानकारी दे सकें। फिर भी यदि आपके मन मे कोई सवाल हो तो हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। 

आपको हमारी आज की यह पोस्ट Adsterra Review कैसी लगी Comment के माध्यम से हमें जरूर बताएं । 


अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इसे अपने दोस्तों और  सोशल मीडिया पर शेयर करें और टेक्नोलॉजी और शिक्षा से जुड़ी ऐसी ही पोस्ट पढ़ने के लिए हमे   Facebook Instagraam और Twitter पर follow करें। 

धन्यवाद !

आपका दिन शुभ हो !



Post a Comment

3Comments

Post a Comment