Bestie meaning in hindi : जानिए bestie शब्द का अर्थ क्या होता है और सच्चे दोस्त की क्या निशानी होती है ?

SUSHIL SHARMA
2
"Bestie meaning in hindi": नमस्कार दोस्तों ! हिंदी विज़न में आपका स्वागत है। आज हम एक intresting topic पर बात करने वाले हैं और जानेंगे "Bestie kise kahte hai" दोस्तों हम अपनी डेली लाइफ में ना जाने कितने ही शब्द इस्तेमाल करते है जिनका वास्तविक अर्थ हमे शायद ही पता होता है। हम उन शब्दों को सिर्फ इसीलिए बोलते हैं क्योंकि हमने किसी को बोलते हुए सुना होता है या लिखा हुआ देखा होता है। ऐसा ही एक शब्द है "Bestie". यह शब्द आपने कभी का कभी जरूर ही सुना होगा। अक्सर इस शब्द का इस्तेमाल लोग अपने दोस्त के लिए करते हैं।

आपके लिए आवश्यक है कि आप जो भी शब्द इस्तेमाल करते हैं आपको उसका वास्तविक अर्थ पता हो। इसीलिए आज की इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि 
"Bestie और Friend में क्या अंतर होता है" 

तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं -

Bestie meaning in hindi - बेस्टी का क्या मतलब होता है ?

Beste meaning


Bestie शब्द का हिंदी में अर्थ "जिगरी दोस्त" होता है। जिसका मतलब होता है वह दोस्त जो हमारे सुख के साथ साथ हमारे दुख को भी समान रूप से बाटे और हर परिस्थिति में हमारे साथ खड़ा हो वही bestie कहलाता है।  यह हमारे दोस्त , भाई-बहन और किसी रिश्तेदार में से कोई भी हो सकता है।
यह समझ लें कि दोस्त बहुत से हो सकते हैं लेकिन bestie सिर्फ एक ही होता है। यह जरूरी नही है कि वह आपके स्कूल में पढ़ता हो या आप उसे बचपन से जानते हो। 

हम जब छोटे होते हैं तो हमारे दोस्त हमारे हमउम्र पड़ोसी होते है। हम उनके साथ खेलकर बड़े होते हैं। स्कूल लाइफ में हमारी दोस्ती उन उन अंजान साथियों से होती है जिन्हें हम नही जानते और उससे पहले शायद उन्हें देखा भी नही होता। फिर हमारी दोस्ती की एक नई कहानी शुरू होती है। कॉलेज लाइफ में  हमारे नए दोस्त बनते है। 

दोस्ती का यह सिलसिला तो हमारे मरने तक चलता रहता है। हमारे बहुत से दोस्त बनते हैं। उनमें से कुछ हमारे बहुत अच्छे वाले दोस्त बन जाते हैं लेकिन bestie सिर्फ एक होता है। वही एक दोस्त होता है जिससे हम अपने सभी सीक्रेट शेयर करते हैं। 




Bestie (बेस्टी) शब्द की उत्पति 

Bestie शब्द का सबसे पहले उपयोग कहाँ किया गया था ? या फिर bestie शब्द का जन्म कहाँ हुआ ? इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी या प्रमाण उपलब्ध नही है। लिखित रूप में भी bestie शब्द को कहाँ लिखा गया इस पर भी काफी मतभेद हैं। 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो bestie शब्द का प्रचलन यूरोपीय देशों में शुरू हुआ। तब फ़ोन नही होते थे और बातचीत का माध्यम पत्र (Letter) होता था। उसमें अंत में your Dear friend, your best friend के स्थान पर your Bestie शब्द का इस्तेमाल होने शुरू हुआ। जिसके बाद से आज यह विश्व भर में दोस्ती का पर्याय बन गया है। 


सच्चा bestie कौन होता है (who is true bestie)

 सच्चे दोस्त की पहचान (Qualities of true friend) 


आपके बहुत से दोस्त होते हैं। सभी आपके साथ Friendly behave करते हैं । ऐसे में को आपका सबसे अच्छा  और सच्चा bestie कौन बन सकता हैं यह आपको समझ नही आता। चलिए आपके इस कंफ्यूजन को दूर करते हैं। आप आदतों से जान सकते हैं कि कौन आपका सच्चा दोस्त या Bestie है -

सच्चे दोस्त की पहचान (Quality of true bestie)

  1. सच्चा bestie कभी आपसे कुछ नही छुपाता है
  2. सच्चा bestie आपकी मदद के समय साथ खड़ा होता है
  3. सच्चा bestie आपकी जरूरत के समय बहाना नही बनाता
  4. सच्चा bestie कभी आपका दिल नही दुखाता है।
  5. सच्चा bestie कभी आपकी बुराई किसी और से नही करता
  6. सच्चा bestie आपको हमेशा motivate करता है
  7. सच्चा bestie कभी आपको गलत काम के लिए नही उकसाता है
  8. सच्चा bestie कभी आपसे पैसे का हिसाब नही मांगता
  9. सच्चा bestie हमेशा आपकी फैमिली का सम्मान करता है
  10. सच्चा bestie अपने से पहले अपने दोस्त के बारे में सोचता है
  11. सच्चा bestie झगड़ा करने के बाद भी आपसे बात करता है
  12. सच्चा bestie आपके गलत होने पर आपको समझाता है
  13. सच्चा bestie आपके खुश होने पर खुश और दुखी होने पर उदास होता है


Bestie और friend में क्या फर्क होता है ? 

ज्यादातर लोग friend और bestie में अंतर नही कर पाते है क्योंकि दोनों ही एक समान होते हैं । लेकिन देखा जाए तो इन दोनों में जमींन और आसमान का फर्क होता है। हमारे सैकड़ों दोस्त हो सकते हैं लेकिन bestie नहीं। 

हमारे बचपन से लेकर हमारी स्कूल लाइफ और फिर कॉलेज तक हमारे बहुत से दोस्त बनते है। कॉलेज के बाद भी यहां तक कि बुढ़ापे तक हम दोस्त बनाते रहते हैं। हम इनके साथ घूमते हैं। सोशल मीडिया पर बात भी करते हैं। पार्टी करते हैं

यह सभी हमारे friend होते हैं लेकिन हम इनसे अपने secret शेयर नही कर सकते। यह शायद हमारी मुसीबत में साथ भी ना  खड़े हो। लेकिन एक bestie हमेशा हमारे साथ खड़ा होता है। हम उससे अपनी हर बात बता सकते हैं। वह हमारी मजबूती होता है कमजोरी नही। उसकी जगह कोई दोस्त नही ले सकता। 

आज हमने जाना

हां तो दोस्तों, उम्मीद करता हूँ  आपको समझ आ गया होगा कि "बेस्टी क्या होता है" और "bestie का अर्थ क्या होता है" . इसके अलावा हमने आपको बताया कि सच्चे दोस्त की क्या निशानी होती है ?  हमने इस पोस्ट में यही प्रयास किया है कि आपको Bestie meaning से जुड़े हर पहलू से अवगत कराया जा सके। 

फिर भी यदि आपके मन मे कोई सवाल हो तो हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। किसी और टॉपिक पर भी आपको कोई जानकारी चाहिए हो तो भी हमें जरूर बताएं। 

आपको पोस्ट कैसी लगी  Comment  के माध्यम से जरूर बताएं। 

अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इसे अपने दोस्तों और  सोशल मीडिया पर शेयर करें और टेक्नोलॉजी और शिक्षा से जुड़ी ऐसी ही पोस्ट पढ़ने के लिए हमे   Facebook Instagraam और Twitter पर follow करें। 

धन्यवाद !

आपका दिन शुभ हो !





Post a Comment

2Comments

Post a Comment