राष्ट्रीय पक्षी मोर पर 10 लाइन निबंध - 10 Lines on peacock in hindi

SUSHIL SHARMA
4
नमस्कार दोस्तो ! हिंदी विज़न में आपका स्वागत है। आज हम आपको "10 lines on peacock in hindi" के बारे में बताएंगे। मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है और हमारी संस्कृति का एहम हिस्सा है। इसी कारण से छोटी कक्षाओं में अक्सर मोर पर 10 पंक्तियां लिखने को दी जाती जाती हैं। आज हम आपको "मोर पर 10 लाइन निबंध" के तीन सेट देंगे। आप अपनी इच्छानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं। 

मोर पर 10 पंक्तियां (10 lines on peacock in hindi)

मोर पर 10 वाक्य (पंक्तियां) - 10 lines on peacock in hindi


  1. मोर हमारे देश का राष्ट्रीय पक्षी है। 
  2. मोर को पक्षियों का राजा कहा जाता है।
  3. मोर कई रंगों के का होते है लेकिन भारतीय मोर नीला होता है।
  4. मोर के सिर पर कलगी लगी होती है। 
  5. यह बड़ा और भारी पक्षी होता है। 
  6. यह बहुत शर्मीला पक्षी है। 
  7. यह इंसानों से दूर रहना पसंद करता है।
  8. यह अपने पंख फैलाकर नाचता है तो बहुत सुंदर दिखता है।
  9. यह फलों सब्जियों और छोटे जीवों को भी खाता है।
  10. हमे मोर की रक्षा करनी चाहिए। 




राष्ट्रीय पक्षी मोर पर 10 वाक्य (10 lines on peacock in hindi)

  1. मोर को पक्षी राज कहा जाता है।
  2. मोर का वजन 5 से 10 किलोग्राम तक होता है।
  3. मोर की आवाज बहुत कर्कश होती है जो काफी दूर तक सुनाई देती है।
  4. मोर को ऊँचे स्थान या पेड़ पर बैठना पसंद होता है। 
  5. यह ज्यादा देर तक उड़ नही सकते इसीलिए यह जमीन पर ज्यादा चलते हैं।
  6. मोर के पंख नीले और चमकदार होते हैं। 
  7. मोर एक सर्वाहारी पक्षी होता है।
  8. मोर को किसान का सच्चा मित्र कहा जाता है।
  9. मोर को पकड़ना या मारना कानूनी अपराध है।
  10. मोर को दुनियाँ का सबसे सुंदर पक्षी माना जाता है।


यह भी पढ़ें -



मोर पर 10 वाक्य का निबंध (Essay on peacock in 10 lines)

  1. मोर दुनियाँ का अनोखा और सुंदर पक्षी है। 
  2. इसके सजावटी पंखों की कुल संख्या 140 के आसपास होती है।
  3. मोर की आयु 25 से 30 वर्ष तक होती है।
  4. मोर मोरनी से अधिक सुंदर होता है।
  5. मोर के पैर लंबे, शरीर नीला और गर्दन भी लंबी होती है। 
  6. यह 15 किमी प्रति घंटे से भी ज्यादा की रफ्तार से दौड़ सकता है।
  7. मोर आपमे नृत्य से सभी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। 

  8. भारत के अलावा यह श्रीलंका और म्यांमार का भी राष्ट्रीय पक्षी है।
  9. मोर भारतीय संस्कृति का एक एहम हिस्सा है।
  10. हमें अपने राष्ट्रीय पक्षी की सुरक्षा करनी चाहिए और इसे नुकसान नही पहुंचाना चाहिए।
Essay on peacock in hindi 



निष्कर्ष

दोस्तों मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी होने के साथ साथ हमारे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। अक्सर लोग मोर को अपने स्वार्थ के लिए या अनावश्यक की मार देते है जो कि नैतिक और सामाजिक दोनों रूप से जघन्य अपराध है। कानून में मोर को पालना,बेचना अथवा मारने पर कठोर दंड का प्रावधान है। हमें चाहिए कि हम अपने राष्ट्रीय पक्षी की रक्षा करें और दूसरों को भी उसके लिए प्रेरित करें। 

हां तो दोस्तो आशा करते हैं कि आपको हमारी आज की यह पोस्ट "10 Lines on peacock in hindi" पसन्द आयी होगी। आज की इस पोस्ट में हमने "Mor par 10 vakya" के तीन अलग अलग सेट दिए हैं जिससे आपको समझने में कोई दिक्कत न हो। 

अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इसे अपने दोस्तों और  सोशल मीडिया पर शेयर करें और जानकारी से जुड़ी ऐसी ही पोस्ट पढ़ने के लिए हमे   Facebook Instagraam और Twitter पर follow करें। 

धन्यवाद !

आपका दिन शुभ हो !


यह भी पढ़े :- Best dog foods

Post a Comment

4Comments

Post a Comment