तो आज हम आपको महात्मा गांधी पर 10 लाइन के 3 अलग अलग सेट बताएंगे। आप अपनी इच्छा अनुसार इनमे से किसी का भी चयन कर सकते है-
तो चलिए शुरू करते हैं -
10 lines on mahatma gandhi in hindi | महात्मा गाँधी पर दस वाक्य
Mahatma gandhi par 10 vakya |
सेट - 1
- महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गाँधी था।
- गाँधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था।
- गांधी जी को भारत का राष्ट्रपिता कहा जाता है।
- भारतवासी महात्मा गाँधी को प्रेम से बापू कहकर संबोधित करते हैं।
- महात्मा गांधी जी के पिता का नाम करमचंद गाँधी व उनकी माता का नाम पुतलीबाई था।
- महात्मा गाँधी जी के पिता स्थानीय रियासत के दीवान थे।
- गांधी जी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकोट से और उच्च शिक्षा इंग्लैंड से की थी।
- गांधी जी ने हमारे देश को अंग्रेजों से आजाद करवाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है।
- गाँधी जी ने अंग्रेजी सरकार के विरुद्ध नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व किया।
- 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गाँधी जी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
यह भी पढ़ें - शरद ऋतु (पतझड़) पर निबंध
यह भी पढ़ें - वसंत ऋतु पर निबंध
Mahatma gandhi par 10 vaakya
सेट - 2
- महात्मा गाँधी हमारे भारत के राष्ट्र पिता के रूप में जाने जाते हैं।
- गाँधी जी ने वकालत की पढ़ाई यूनिवर्सिटी कालेज लंदन से पूरी की।
- गाँधी जी की पत्नी का नाम कस्तूरबा था जिनसे इनका विवाह मात्र 13 वर्ष की आयु में हो गया था।
- गाँधी जी के चार पुत्र थे - हरिलाल गाँधी, मणिलाल गाँधी रामदास गाँधी और देवदास गाँधी।
- गाँधी जी एक प्रभावशाली वकील होने के अलावा अच्छे लेखक और क्रांतिकारी भी थे।
- गाँधी जी को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का प्रमुख नेता मन जाता है।
- गाँधी जी अहिंसा के समर्थक थे और विरोध भी शांतिपूर्ण और सत्याग्रह के माध्यम से करते थे।
- गाँधी जी को अंग्रेजी सरकार के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए कई बार जेल भी जाना पड़ा था।
- गाँधी जी के जन्मदिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- गाँधी जी सादा जीवन जीने वाले व्यक्ति थे। चरखे पर सूत कातकर अपने पहनने के लिए धोती भी वह स्वयं बनाते थे।
Mahatma Gandhi par 10 vakya | (10 lines on mahatma gandhi in hindi) |
Mahatma gandhi par 10 vaakya in hindi
सेट - 3
- गाँधी जी ने सत्य, अहिंसा, सदभाव का आदर्श उपदेश दिया।
- माना जाता है कि गाँधी जी को 'महात्मा' शब्द से सबसे पहले रवींद्रनाथ टैगोर ने सम्बोधित किया था।
- गाँधी जी स्वच्छता को सबसे ज्यादा महत्व देते थे।
- गाँधी जी बहुत मेहनती थे। साबरमती आश्रम में भी वह छोटे बड़े काम स्वयं किया करते थे।
- गाँधी जी ने हमेशा शाकाहार को अपनाया क्योकि जीव हत्या को पाप मानते थे।
- गाँधी जी ने कई पुस्तकें लिखी हैं जैसे - हिन्द स्वराज, सत्य के प्रयोग, गीता माता और मेरे सपनों का भारत आदि।
- महात्मा गाँधी आस्था में विश्वास रखते थे और अक्सर भगवान राम के भजन गाया करते थे।
- गाँधी जी ने जाट-पात और छुआ-छूत का हमेशा विरोध किया और इनके विरुद्ध के कार्यक्रम चलाए।
- जब गाँधी जी को गोली लगी तब उनके मुँह से निकले अंतिम शब्द थे "हे राम" ।
- गाँधी जी की समाधि दिल्ली के राजघाट पर स्थित है।
आज आपने जाना
हां तो दोस्तो! आज की इस पोस्ट में हमने "10 lines on mahatma gandhi in hindi" के बारे में जाना । हमने आपको mahatma gandhi par 10 vakya के तीन सेट प्रदान किये है। जिससे आपको किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।
अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई है तो हमे कमेंट में जरूर बताएं। अगर आपके मन मे कोई सवाल हो तो भी कमेंट के माध्यम से हमसे पूछ सकते हैं ।
अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर शेयर करें और जानकारी से जुड़ी ऐसी ही पोस्ट पढ़ने के लिए हमे Facebook , Instagraam और Twitter पर follow करें।
धन्यवाद !
आपका दिन शुभ हो !
यह भी पढ़ें :- BMW का फुल फॉर्म क्या है
यह भी पढ़ें :- CPI का फुल फॉर्म क्या है
यह भी पढ़ें :- KTM का फुल फॉर्म क्या है
यह भी पढ़ें :- OPD का फुल फॉर्म क्या है
यह भी पढ़ें :- OK का फुल फॉर्म क्या होता है
1 टिप्पणियाँ
Very nice
जवाब देंहटाएं