Autumn season in hindi: शरद ऋतु पर निबंध (Essay) हिंदी में |1000 W

SUSHIL SHARMA
1
नमस्कार दोस्तों ! हिंदी विज़न में आपका स्वागत है। आज हम आपको "शरद ऋतु पर निबंध (Essay on Autumn season)" के बारे में बताएंगे। यह हमारी पृथ्वी का एक एहम सीजन होता है। यह एक अच्छा टॉपिक है जो अक्सर परीक्षा और स्कूल टेस्ट में लिखने के लिए दिया जाता है। इसीलिए  आज की इस पोस्ट में हम आपको "शरद ऋतु का महत्व""शरद ऋतु की विशेषताएं" और "Autumn season in india" के बारे  में बताएंगे । इनके लिए अलग अलग निबंध देंगे जो हर वर्ग के स्टूडेंट के लिए उपयोगी हो सके। 

तो आइए ऑटम सीजन के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

शरद ऋतु पर निबंध |Essay on Autumn season in hindi 

शरद ऋतु (पतझड़) पर निबंध


पतझड़ (ऑटम सीजन) पर निबंध को हमने दो अलग अलग भागों में देंगे । आप अपने अनुसार निबंध का चयन करें । पहले हम class 1-5 के लिए निबंध पढ़ते हैं - 

Autumn season in hindi essay - 300 words

 Class 5-8 के लिए 


मौसम को छह ऋतुओं में बांटा गया है जिनमें शरद ऋतु भी एक है। इसको पतझड़ का मौसम भी कहा जाता है। सभी ऋतुओं में इसका एक अलग ही महत्व है। इस ऋतु का समय सितंबर से नवंबर तक होता है। यह बरसात और सर्दी के बीच का समय होता है। जो स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम माना जाता है। शरद ऋतु हमारी प्रकृति के लिए बहुत आवश्यक है ।

यह वह समय होता है जब दिन के उजाले का समय कम होने लगता है। यह ऋतु अपने सुहावने मौसम से सबको सुकून देती है क्योकि धूप बहुत कम हो जाती है। प्रकृति इस समय अपना रंग बदलने लगती है। पेड़ों पर पत्ते पीले होकर टूटने लगते है। इसीलिए 

शरद ऋतु अपने साथ बहुत सी खुशियां और त्यौहार लेकर आता है जैसे - करवाचौथ, दीपावली, गुरुपर्व, छठ महापर्व और गणेश चतुर्थी आदि । इनकी वजह से स्कूलों में काफी छुट्टियां होती हैं जिसमें बच्चें काफी मज़े करते है। 

शरद ऋतु स्वास्थ्य को बढ़ाने वाली होती है क्योंकि इस ऋतु में स्वास्थ्यवर्धक हरी और पत्तेदार साब्जियां और फल आने लगते हैं । इसीलिए इसको स्वास्थ्यवर्धक ऋतु भी कहते हैं। इस समय भूख भी ज्यादा लगती है और खाया हुआ जल्दी हज़म हो जाता है। इस समय लोग कम बीमार पड़ते हैं। 

शरद ऋतु में हमारे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है क्योंकि फसल को काफी नुकसान होता है। आवागमन भी काफी प्रभावित होता है। 



Autumn season in hindi essay - 1000 words

 Class 9-12 के लिए 


प्रस्तावना

मौसम को छह ऋतुओं में बांटा गया है जिनमें शरद ऋतु भी एक है। सभी ऋतुओं में इसका अलग ही महत्च है। इसे पतझड़ (ऑटम) ऋतु के नाम से भी जाना जाता है। यह वर्षा और शीत ऋतु के बीच का समय होता है। यह ऋतु अपने साथ बहुत से बदलाव लेकर आती है जो हमारी प्रकृति के लिए आवश्यक होते हैं।

शरद ऋतु की अवधि :  शरद ऋतु प्रायः सितंबर माह से प्रारंभ हो जाती है और दिसंबर माह के मध्य तक रहती है। हिंदी महीनों के अनुसार यह ऋतु अश्विन माह से प्रारंभ होकर मार्गशीर्ष तक रहती है। 

शरद ऋतु में प्राकृतिक दृश्य

शरद ऋतु के आते ही सब कुछ बदल जाता है। इस ऋतु के आने पर बादल बरसना बंद कर देते हैं। धूप की तपिश कम होने से वातावरण से गर्मी कम हो जाती है। मौसम सुहावना हो जाता है। सुबह के समय घास और पत्तों पर ओस की गोल-गोल सुंदर बूंदे दिखाई देती हैं। 

पेड़ों और पत्तों का रंग बदलने लगता है। पत्ते पीले होकर टूटने लगते हैं जिससे भूमि पत्तों से ढक जाती है। इसीलिए इसे पतझड़ का मौसम भी कहते हैं। इस ऋतु में सुबह और संध्या के समय टहलने पर एक अलग ही आनंद आता है। 

शरद ऋतु का महत्व

मौसम को छह ऋतुओं में बांटा गया है जिनमें शरद ऋतु भी एक है। सभी ऋतुओं में इसका एक अलग ही महत्व है। 

जिस प्रकार हमें नए वस्त्रों को पहनने के लिए पुराने वस्त्रों को उतारना पड़ता है ठीक उसी प्रकार यह धरती भी नई सुंदरता प्राप्त करने के लिए अपने अपने सौंदर्य रूपी वस्त्रो को त्याग देती है।

पेड़ों पर से पत्ते झड़ने के कारण ही बसंत ऋतु में नए पत्ते आते है। फलस्वरूप यह धरती फिर से अपना वास्तविक सौंदर्य प्राप्त कर लेती है। इस दृष्टि से शरद ऋतु बहुत महत्वपूर्ण है। 

शरद ऋतु की विशेषताएँ 

  • हर ऋतु की अपनी एक अलग विशेषता होती है। 
  • शरद ऋतु में प्रकृति अपने आप मे बदलाव करने लगती है।
  • मौसम में वर्षा ऋतु की अपेक्षा गर्मी कम होने लगती है।
  • पेड़ों से पत्ते टूटकर गिरने लगते हैं। 
  • रातें बड़ी और दिन छोटे होने लगते हैं। 
  • तापमान में गिरावट होने लगती है।
  • ठंडी हवाएं चलने लगती है।
  • इस ऋतु में लोग कम ही बीमार पड़ते हैं।
  • जो पकवान हम गर्मी और बरसात में नही खा सकते उनका लुफ्त हम इस मौसम में उठाते हैं। 
  • पेड़ो-पौधों की वृद्धि कम हो जाती है। 
  • इस ऋतु में बहुत से त्यौहार आते हैं जो हमें आनंदित करते हैं। 
  • सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक का अहसास होने लगता है और हल्की धुंध रहती है। 
  • अच्छी और स्वास्थ्यवर्धक सब्जियां और फल बाज़ार में आते है जिनसे हमारा स्वास्थ्य वर्धन होता हैं ।

शरद ऋतु के लाभ 

इस ऋतु के के लाभ होते हैं जैसे - 

आप सुंदर और अपने अनुसार कपड़े पहन सकते हैं। फैशन के लिए यह काफी अच्छा समय होता है। गर्मियों और सर्दियों में आप अपने अनुसार कपड़े नही पहन सकते। 

इस ऋतु में आप अपनी इच्छानुसार स्वादिष्ट पकवान खा सकते हैं। जबकि गर्मियों में आपको सोच समझकर खाना पड़ता है। 

शरद ऋतु में स्वास्थ्यवर्धक सब्जियां और फल बाज़ार में आते है जिनसे हमारा स्वास्थ्य वर्धन होता हैं ।

गरीब वर्ग के लिए यह मौसम काफी सुकून से भरा होता है क्योंकि यह ना तो ज्यादा ठंडा होता है और न ही ज्यादा गर्म। 

इस ऋतु में स्वास्थ्य में सुधार होता है, भूख बढ़ जाती है। खाया हुआ जल्दी पच जाता है। 

शरद ऋतु  छुट्टियां और पिकनिक के लिए सबसे अच्छा समय होता है। 

शरद ऋतु के नुकसान

शरद ऋतु किसानों की दृष्टि से हानिकारक होती है। असमय बारिश और ओले से फसल खराब हो जाती है। 

सुबह के समय धुंध रहती है जिससे आवागमन प्रभावित होता  है। दुर्घटना होने की संभावना ज्यादा होती है।

त्वचा रूखी हो जाती है और लोगों में एलर्जी की समस्या बढ़ जाती है। बाल भी झड़ने लगते हैं। स्वास संबंधी परेशानियां होती हैं। 

कपडे पहनने को लेकर लोगो मे काफी उलझन होती है क्योंकि सुबह और रात में काफी ठंडक होती है और दिन में काफी उमस। 


निष्कर्ष

शरद ऋतु को ऋतुओं की रानी कहा जाता है। यह ऋतु अपने साथ ढेर सारी खुशियाँ और त्यौहार लेकर आती है। यह वसंत ऋतु की तरह ही सुखमय आनंद प्रदान करने वाली ऋतु है। प्रकृति के लिए यह ऋतु बहुत महत्वपूर्ण है। 





आशा करते हैं कि आपको हमारी आज की यह पोस्ट "ऑटम सीजन इन हिंदी" पसंद आई होगी। आज हमने आपको "पतझड़ पर निबंध" के दो विकल्प दिए हैं। हमारा यही प्रयास रहा है कि आपको Autumn season essay hindi  से जुड़ी हर जानकारी विस्तार से आपको दे सकें । फिर भी यदि आपके मन में कोई सवाल हो तो हमसे नीचे दिए गए comment box में जरूर पूछें। 

आपको पोस्ट कैसी लगी  Comment  के माध्यम से जरूर बताएं। 

अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इसे अपने दोस्तों और  सोशल मीडिया पर शेयर करें और टेक्नोलॉजी और एजुकेशन  से जुड़ी ऐसी ही पोस्ट पढ़ने के लिए हमे   Facebook Instagraam और Twitter पर follow करें। 

धन्यवाद !

आपका दिन शुभ हो !





Post a Comment

1Comments

Post a Comment