BDC ka full form: बीडीसी का फुल फॉर्म क्या है, जानिए सम्पूर्ण जानकारी

SUSHIL SHARMA
0
BDC ka full form: नमस्कार दोस्तों ! हिंदी विज़न में आपका स्वागत है। आज हम बात करने वाले हैं "बीडीसी का फुल फॉर्म क्या है" की। इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे की "Full form of BDC" क्या होता है। आपने अक्सर BDC के बारे में सुना होगा। खासकर वह लोग जो गांव में रहते हैं उन्हें इसके बारे में पता होता है। लेकिन इसके बावजूद बीडीसी का फुल फॉर्म क्या होता है यह किसी को पता नही होता। आज हम आपके इन्ही सारे सवालों के जवाब देने वाले हैं। 

तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं - 

बीडीसी का फुल फॉर्म क्या है|BDC full form in hindi 

BDC ka full form


BDC का full form होता है "Block development council". इसे हिंदी में "प्रखंड विकास परिषद" कहते हैं। यह समिति ब्लॉक स्तर पर गठित की जाती है जिसका मुख्य उद्देश्य गाँव में विकास कार्यों के लिए सरकार को रिपोर्ट देना और इसके लिए सरकार से फण्ड मंजूर करवाना होता है। BDC का चुनाव जनता करती है और ग्राम पंचायत प्रमुख (प्रधान) की तरह BDC का भी चुनाव होता है और चुना गया व्यक्ति प्रखंड विकास परिषद का मुखिया होता है। BDC सदस्य का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। 

Block development council का कार्य होता है गाँव का विकास करना और गाँव की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करना। इसके लिए वह सीधे सरकार से सम्पर्क करते हैं और उसकी सहायता से ग्राम पंचायत का विकास करते हैं।

गाँव मे सड़क बनवानी हो या धर्मशाला, पानी का नल लगवाना हो या तालाब खुदवाना हो यह सब कार्य BDC सदस्य द्वारा किये जा सकते है। 

BDC का चुनाव कैसे होता है

BDC का चुनाव जनता करती है और ग्राम पंचायत प्रमुख (प्रधान) की तरह BDC का भी चुनाव होता है। चुनाव आयोग द्वारा हर 5 वर्ष वर्ष में इसका चुनाव कराया जाता है। 

BDC सदस्य बनने के लिए व्यक्ति को अपने गाँव के किसी भी एक वार्ड से बीडीसी के लिए नामांकन भरना होता है। ग्राम पंचायत के चुनावों के साथ ही BDC का  भी चुनाव होता है।

गाँव की जनता बैलेट पेपर के माध्यम से अपने BDC सदस्य को चुनती है। चुना गया व्यक्ति 5 साल के लिए BDC के पद पर कार्य करता है और गाँव के विकास मव अपना योगदान देता है। 

BDC प्रमुख के लिए क्या योग्यता होंनी चाहिए ? 

संवैधानिक रूप से तो BDC प्रमुख पद के लिए किसी विशेष योग्यता की आवश्यकता नही होती है। फिर भी BDC उम्मीदवार के लिए न्यूनतम यह योग्यताएं होनी आवश्यक होती है। इनके बिना कोई भी उम्मीदवार BDC पद के लिए नामांकन नही कर सकता - 

  1. उम्मीदवार का उस ग्राम सभा का वोटर होना जरूरी है।
  2. उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए ।
  3. उम्मीदवार के पास सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।
  4. उम्मीदवार शिक्षित व जुझारू होना चाहिए। (शिक्षा की अनिवार्यता नही है)

BDC के लिए आवश्यक दस्तावेज ( important documents for BDC)

BDC के लिए नामांकन करने से पहले व्यक्ति को अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज तैयार करवा लेने चाहिए। उम्मीदवार के पास निम्नलिखित दस्तावेज जरूर होने चाहिए -

  1. उम्मीदवार का आधार कार्ड 
  2. उम्मीदवार का वोटर आईडी कार्ड
  3. उम्मीदवार का पैन कार्ड
  4. उम्मीदवार का राशन कार्ड
  5. उम्मीदवार का बैंक खाते की पासबुक
  6. उम्मीदवार का चरित्र प्रमाण पत्र
  7. उम्मीदवार का निवास प्रमाण पत्र
  8. उम्मीदवार का स्वलिखित घोषणापत्र/शपथ पत्र
  9. उम्मीदवार का जाति प्रमाण पत्र (नियमानुसार)

BDC की सैलरी कितनी होती है ? | Salary of BDC

BDC सदस्य की कोई सैलेरी नही होती है। दरअस्ल सरकार की तरफ से BDC का कोई निश्चित वेतन निर्धारित नही है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां के गाँव मे BDC को वेतन नही मिलता हालांकि उन्हें प्रतिमाह 500 रुपये भत्ते के रूप में मिलते हैं। इसके अलावा BDC को यात्रा भत्ता भी दिया जाता है। 

कुछ राज्यों में BDC को प्रति बैठक के अनुसार 500 रुपये दिए जाते हैं। इनका काम भी काफी कम होता है इसी कारण से इनको मानदेय नही दिया जाता बल्कि भत्ता दिया जाता है। 




BDC के कार्य क्या क्या होते है ?

बीडीसी सदस्य का चुनाव ही इसीलिए किया जाता है जिससे गाँव या क्षेत्र की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जा सके और उसका समाधान किया जा सके। यह जनता और सरकार के बीच की एक अहम कड़ी होते है जिनसे किसी भी गाँव का विकास प्रभावित होता है। BDC के मुख्य कार्य निम्न हैं जो वह ग्राम प्रधान और अन्य सदस्यों के साथ मिलकर पूरा करवाता है या करवाने का प्रयास करता है - 

  1. गाँव मे सड़क बनवाना
  2. हैंडपंप लगवाना
  3. खड़ंजे लगवाना
  4. स्कूल व अन्य सरकारी भवनों के निर्माण के लिए सरकार से फण्ड पास करवाना
  5. ब्लॉक से उर्वरक ग्रामीणों को उपलब्ध करवाना
  6. तालाबों के सफाई करवाना
  7. गाँव मे विद्युत व्यवस्था को सही करवाना
  8. अन्य सरकारी सुविधाओं को गाँव तक पहुंचाना


BDC के अन्य full form

BDC :- Backup domain controller
BDC :- Block development committee
BDC :- Business development company
BDC :- Batch data communication
BDC :- Black dirt convert
BDC :- Block department clerk
BDC :- Building department clerk
BDC :- Bussiness development consultant

आज आपने जाना 

हां तो दोस्तो, आशा करते हैं कि आपको हमारी आज की यह पोस्ट "BDC full form" पसंद आई होगी। हमने आपको बताया कि बीडीसी की सैलरी कितनी होती है और BDC का चुनाव कैसे होता है। इसके अलावा हमने आपको BDC full form in hindi से जुड़े सभी सवालों के जवाब देने की कोशिश की है। फिर भी अगर आपके मन मे कोई सवाल हो तो हमसे कमेंट में पूछ सकते हैं। 

अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इसे अपने दोस्तों और  सोशल मीडिया पर शेयर करें और जानकारी से जुड़ी ऐसी ही पोस्ट पढ़ने के लिए हमे   Facebook Instagraam और Twitter पर follow करें। 

धन्यवाद !

आपका दिन शुभ हो !





Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)