OK ka full form in hindi: ओके का फुल फॉर्म क्या है, जानिए Ok शब्द की उत्पत्ति और अर्थ

SUSHIL SHARMA
7
Ok ka full form: नमस्कार दोस्तों ! हिंदी विज़न में आपका स्वागत है। आज हम बात करेंगे कि OK ka Full Form kya hai ? ओके शब्द का इस्तेमाल हम सभी करते हैं और दिन में न जाने कितनी बार यह शब्द जुबान पर आता है। OK शब्द हम बोलते तो हैं लेकिन हमें यह नही पता होता कि इसका मतलब क्या होता है। आपके मन मे भी यह सवाल तो जरूर आया होगा कि OK full form क्या होता है?  कई लोगों का मत है कि OK शब्द Okey का short form है। लेकिन मैं आपको बता दूं कि ऐसा बिल्कुल भी नही होता है। 

जी हां OK शब्द के बोले जाने के पीछे कई मत , कहानियां और इतिहास हैं।आज हम आपको इन्ही तथ्यों और कारणों के बारे में बताएंगे की ओके का फुल फॉर्म क्या होता है ? Ok शब्द का जन्म कैसे हुआ , OK का फुल फॉर्म इन हिंदी, OK शब्द का इस्तेमाल कैसे और कहाँ होता है  आदि । इसके अलावा  OK ka full form in hindi के बारे में भी आज हम बात करेंगे

तो चलिए शुरू करते हैं - 

ओके का पूरा नाम क्या है - full form of Ok in hindi

OK का full form


 OK का full form होता है "All Correct" और  ओके का हिंदी में अर्थ होता है - "सब सही है"। हम आमतौर पर भी ठीक है बोलने के लिए ही Ok का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इसमे अलग अलग मत निकालकर सामने आते है। लोग सवाल करते हैं कि तो All correct का short फॉर्म तो  AC होना चाहिए। फिर ok क्यों? दरअसल इसके पीछे वजह यह है कि शुरुआत में लोगों ने इसे मज़ाक के तौर पर बोलना शुरू किया। all correct का लोग अक्सर गलत उच्चारण Oll Korrect करने लगे जिसके कारण इसका short फॉर्म OK हुआ। 

Ok शब्द दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा बोला जाने वाला शब्द है। कुछ जानकार इसे दुनिया का सबसे ज्यादा बोला जाने वाले शब्द भी कहते हैं। इस शब्द को लगभग हर देश के लोगों द्वारा बोला जाता है। 

इसकी लोकप्रियता का अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जिन्हें अंग्रेजी भाषा बिल्कुल भी नही आती वह भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं। 


ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल सहमति देने के लिए करते हैं। लोगों के बीच इस शब्द के अर्थ को लेकर अलग अलग मत है। कई लोग इस शब्द का प्रामाणिक अर्थ जानने के लिए अभी भी प्रयास कर रहें है और कुछ लोगो के लिए यह अभी भी बहस का विषय है।

यह हर क्षेत्र में बोला और लिखा जाता है। इसके इतना बोले जाने के कारण आपको यह बिल्कुल भी नही लगता कि यह एक प्रामाणिक शब्द नही है। 

जी हां Ok शब्द किसी भी तरह से मान्यता प्राप्त शब्द नही है। इसका कोई पुख्ता अर्थ भी स्पष्ट नही होता क्योंकि इसे अलग अलग जगहों और संज्ञाओं क्रियाओं के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। 




OK शब्द का जन्म कैसे हुआ ? 

OK शब्द के इतिहास पुराना होने के साथ शंशयपूर्ण है। इसके बारे में कई और अलग मत सामने आते हैं। प्रामाणिक आधार पर कहें तो Ok शब्द का जन्म 1839 में हुआ। इस तथ्य को Allen Walker read ने बहुत ही गहन रिसर्च के बाद सबके सामने रखा । 

उनके मुताबिक OK शब्द का सबसे पहले इस्तेमाल बोस्टर्न मोर्निंग पोस्ट से हुआ। यह एक आर्टिकल था जिसको 23 मार्च 1839 को चार्ल्स गॉर्डन ग्रीन नाम के व्यक्ति ने लिखा । कहा जाता है कि सबसे पहले Ok शब्द का इस्तेमाल चार्ल्स गॉर्डन ग्रीन ने ही किया था।



इसके अलावा कुछ लोगों का मानना है कि OK शब्द का जन्म ही एक मजाक के तौर पर हुआ। 19 वीं शताब्दी में अमेरिका में हर शब्द को गलत और मज़किये अंदाज़ से बोलने का एक trend चल रहा था। अक्सर लोग हर शब्द हर शब्द का उच्चारण गलत ही करते थे।

इसी कारण से लोग 'All Correct'  शब्द का गलत उच्चारण 'Oll Korrect'  करने लगे इसी कारण इसका फुल फॉर्म AC ना होकर OK होता गया। यह शब्द इतना लोकप्रिय हुआ है कि अब इस शब्द को कंप्यूटर, रिमोट, मोबाइल, आदि में भी OK ही लिखा जाता है यहां तक कि गूगल जैसी बड़ी कंपनी ने भी एक फीचर Ok Google  शुरू किया है। यहाँ ओके का अर्थ मतलब स्वीकृति से होता है।

ओके का फुल फॉर्म हिंदी में (Full form of ok in hindi)

ओके को हिंदी में अर्थ होता है - "सब सही है"। हम आमतौर पर भी ठीक है बोलने के लिए ही Ok का इस्तेमाल करते हैं।  कुछ लोगों का मानना है कि Ok शब्द Okey शब्द का short form है। लेकिन ऐसा नही है। ओके किसी okey शब्द का शार्ट फॉर्म नही है। इसके पीछे के इतिहास को अगर हम देखें तो कई ok full form मिल जाएंगे। 

सभी लोग अपने मतानुसार ok शब्द की अगल अलग व्याख्या करते हैं। लोग सवाल करते हैं कि तो All correct का short फॉर्म तो  AC होना चाहिए। फिर ok क्यों? 

दरअसल इसके पीछे वजह यह है कि शुरुआत में लोगों ने इसे मज़ाक के तौर पर बोलना शुरू किया। all correct का लोग अक्सर गलत उच्चारण 'Oll Korrect' या 'ole kurreck' करने लगे जिसके कारण इसका short फॉर्म OK हुआ।  लेकिन इसके इतिहास और इसके जन्म के आधार पर Ok का full form तो All Correct ही आता है।



OK के अन्य Full forms 

Ok Other full forms


Ok शब्द को लोगों ने अपने अनुसार ढाला है। इसी कारण OK के विभिन्न full forms निकालकर आते हैं। आइये जानते हैं- 

■  All Correct

■  Okay

■  All clear

■  Objection Killed

■  Objection knock

■  Oll koreect


OK शब्द का इस्तेमाल  कहाँ और कैसे किया जाता है ? 

OK शब्द का इस्तेमाल भिन्न भिन्न प्रकार से होता है। अलग अलग जगहों पर इसका अर्थ भी बदल जाता है। आइये जानते हैं-


स्वीकृति या सहमति देने के लिए

जब आप किसी से कुछ पूछते हैं या आज्ञा लेते है ऐसे में सामने वाला व्यक्ति आपको सहमति अथवा स्वीकृति प्रदान करता है। जैसे - 

◆ क्या मैं आपका पेन ले सकता हूँ ?  -  ओके ले लो 
◆ मुझे दोस्तों के साथ घूमने जाना है  -   ओके जाओ
◆ चलो घर चलते हैं -  ओके चलो 
◆ हम यह कर सकते हैं -ओके, करते है


हाल चाल बताने या जानने के लिए 

●  मैं OK  हूँ 
●  मैंने अपनी कार को ok करा लिया है।
●  अपना सब ok चल रहा है।
●  तुम्हारा सब ok है ना ? 
● चलो अब सब Ok हो गया है, अब चिंता की कोई बात नही

 यहाँ पर ok शब्द का अर्थ ठीक है से होता है।

Statement ( बयान)  देने के लिए 

● Ok यह भी कर के देख लेते हैं।
● खाना टाइम पर कहा लेना Ok 
● ok मैं खा लूंगा।
● तुम अपना काम खुद किया करो Ok 
● कल सब लोग तैयार रहना Ok 
● हम सब काल दिल्ली जा रहे है, Ok


निष्कर्ष 

हां तो दोस्तों, मुझे पूरा विश्वाश है कि आपको हमारी यह पोस्ट Ok ka Full form क्या है ? पसंद आई होगी। आज हमने विस्तार से यह जाना कि Ok ka full form kya hota hai. और Full form of Ok. 

पूरे आर्टिकल में हमारा यही प्रयास रहा है कि आपको Ok के full form से संबंधित सारे सवालों  के जवाब सरल भाषा मे विस्तार से दिए जाएं जिससे आपको कही और जाने की जरूरत न पड़े।

आपको हमारी यह पोस्ट पढ़कर कैसा लगा हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं। अगर आपको लगता है कि हमसे कोई बिंदु छूट गया है या आपके मन मे कोई भी सवाल है तो हमे कंमेंट में पूछ सकते हैं। हमें आपकीं कंमेंट का इंतजार रहता है। 

आज के लिए इतना ही फिर मिलेंगे एक नई जानकारी के साथ। तब तक के लिए आपसे विदा लेते हैं । 

धन्यवाद !
आपका दिन शुभ हो !



Post a Comment

7Comments

Post a Comment