BPO full form in hindi: जानिए कॉल सेंटर में बीपीओ का अर्थ क्या होता है ?

SUSHIL SHARMA
1
BPO full form in hindi: नमस्कार दोस्तों ! हिंदी विज़न में आपका स्वागत है। आज हम आपको  "BPO" के बारे में बताएंगे। यह एक ऐसा सवाल है जिसके बारे में हर युवा जानने की कोशिश करता है। आज हम आपको BPO से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी देंगे। और बताएंगे
"BPO का full form क्या होता है "
"bpo meaning call center"
"BPO और call सेंटर में क्या अंतर होता है"


अधिकतर यह शब्द उन लोगों के लिए उस वक़्त सवाल बन जाता है जब वह प्राइवेट सेक्टर में call center या office jobs के लिए प्रयास करता है। ऐसे में उसे BPO के बारे में पता चलता है लेकिन BPO के बारे में कुछ खास जानकारी उसके पास नही होती। इसीलिए आज की इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि 

BPO कैसी जॉब होती है ?
BPO में कितनी सैलेरी मिलती है ?
BPO में job role क्या होता है ?
BPO में क्या-क्या करना होता है?

तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते है और जानते हैं BPO meaning in call centre

BPO Full form | meaning ( बीपीओ का फुल फॉर्म क्या है)

BPO full form in hindi


BPO का full form होता है "Business Process Outsourcing"  यह एक तरह का छोटा संगठन होता है। बड़ी बड़ी कंपनियों के लिए जब कोई टारगेट पूरा करना होता है या जब अपने काम को करने में परेशानी होने लगती है तो वह BPO की मदद लेती हैं। इससे उनके काम को BPO करता है और कंपनी उसे इसके पैसे देती है। इससे कंपनी अपने लक्ष्य पर फोकस कर पाती है और उसके अन्य काम BPO करता है।यह कुछ अधिकारों के साथ आपकी समस्या को सुनते हैं उसका समाधान करते हैं या समस्या सुलझाने के लिए संबंधित कंपनी को सूचित करते है । कंपनी इनको अपने कुछ अधिकार भी देती हैं जिससे उनका काम काफी कम और आसान हो जाता है। 

यह छोटे छोटे संगठन होते हैं जो अपनी सर्विस प्रदान करते हैं। आज के समय मे हजारो ऐसे BPO सेंटर है। यह call Center जैसे ही होते हैं लेकिन इनका काम उनसे काफी अलग होता है।  

चलिए जानते है - 

BPO क्या होता है (what is BPO)

BPO एक तरह के छोटे व्यापारिक संगठन होते हैं जिनकी मदद से कुछ कंपनियां अपने अन्य कामों को पूरा करवाती है। हर कंपनी में कुछ काम ऐसे होते हैं जिनको करना काफी महँगा होता है और उसके लिए हर कंपनी को अलग से एक डिपार्टमेंट बनाना पड़ता है जैसे - Customer service, Tele-caller इत्यादि । अब इस काम के लिए हर कंपनी को अलग से स्टाफ रखना होगा, अलग ऑफिस बनाना होगा, और उस पर निगरानी रखनी होगी। इससे वक़्त और पैसे दोनों ज्यादा लगते हैं। इसीलिए कंपनियां BPO का सहारा लेती हैं।

यह कुछ अधिकारों के साथ आपकी समस्या को सुनते हैं उसका समाधान करते हैं या समस्या सुलझाने के लिए संबंधित कंपनी को सूचित करते हैं। इसके लिए वह काफी किफायती पैसों में काम कर देते हैं। 

इसे उदाहरण के टूर पर समझें तो - 

■ जैसे कोई दुकानदार अपनी दुकान का विस्तार करता है लेकिन दुकान के सभी कार्य वह अकेले नही कर सकता। इसीलिए वह एक दो लडकों को अपनी मदद के लिए रख लेता है और वह इसके लिए उन्हें पैसे देता है।ठीक यही काम BPO करता है।  

■  Private बिजली विभाग का काम होता है आपको बिजली प्रदान करना और उसकी देखरेख करना। लेकिन जब costomer को कोई समस्या होती है तो वह बिजली विभाग में कॉल कर देता है। आप जिसे कॉल करते हैं वह दरअसल एक BPO Center होता है। यह कुछ अधिकारों के साथ आपकी समस्या को सुनते हैं उसका समाधान करते हैं या समस्या सुलझाने के लिए संबंधित कंपनी को सूचित करते हैं। 



BPO कितने प्रकार के होते हैं | (Types of BPO)

अलग अलग कंपनियों के के हज़ारों BPO भारत मे मौजूद हैं। बीपीओ मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं  - 
  1. Offshore outsourcing
  2. Onshore outsourcing
  3. Near shore outsourcing

Offshore Outsourcing

जब एक कंपनी एक लिखित कॉन्ट्रैक्ट के साथ किसी दूसरे देश की कंपनी को अपनी सर्विस प्रदान करने का काम देती है तो इसे Offshore outsourcing कहा जाता है। जैसे :- Vivo और Oppo के Coustomer care center इंडिया में हैं। इसके लिए आपको china में कॉल करने की जरूरत नही होती। ये BPO ही इन कंपनियों का काम करते हैं। 

Onshore Outsourcing

इसमें काम करने वाला और काम लेने वाला दोनों ही एक देश से होते हैं। एक कंपनी दूसरे कंपनी की मदद से आपमे काम को करवाती है। यह प्रक्रिया भी काफी प्रचलित है। 

Near shore Outsourcing

इसमें कोई भी कंपनी अपने आसपास की ही स्थानीय कंपनी को काम सौंपती है। इस प्रक्रिया को Near shore outsourcing कहते हैं। इस प्रक्रिया को ज्यादातर छोटी और सीमित क्षेत्र वाली कंपनियां इस्तेमाल करती हैं। 


BPO की job में क्या क्या करना पड़ता है ("Job role in BPO)

BPO meaning call center


लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि BPO की जॉब में क्या करना होता है ? हम आपको बता दें कि बीपीओ के क्षेत्र में  कार्य प्रणाली को दो भागों में बांटा जाता है। 

Front Office service work

फ्रंट ऑफिस सर्विस के अंतर्गत कस्टमर को तकनीकी सहायता प्रदान की जाती है। इसमें कस्टमर केअर एक्सिक्यूटिव कॉल attand करते हैं, समस्याएं सुनते है और उस पर संभावित कारवाही करते हैं। 

Back Office service work

बैक आफिस सर्विस में कंपनियों के अन्य व्यावसायिक कार्य किये जाते हैं जैसे Billing, Data storage, अन्य व्यवसायिक कार्य आदि। 



BPO की जॉब में सैलेरी कितनी मिलती है ? (Sallery in BPO)

यह सबसे अहम सवाल होता है। चूंकि यह एक private sector वाली जॉब है इसीलिए इसमें आप इसे Full time करते हैं या Part time इस बात पे depend करता है कि आपकी सैलेरी कितनी होगी। अगर आप इसे फुल टाइम करते हैं तो आपको शुरुआत में ₹12000-16000 प्रतिमाह तक मिल सकते हैं। कुछ समय पश्चात आपकी काबिलियत और एक्सपीरियंस से आपकी सैलेरी ₹20000-25000 तक हो सकती है। 

इसके लिये आपके अंदर अच्छी skills होनी चाहिए और आप अपने काम को लेकर perfect होने चाहिए। तभी आपका प्रमोशन होने और सैलेरी बढ़ती है। 


BPO जॉब के लिए योग्यता (Eligibility for BPO jobs)

BPO में जॉब करने के लिए एक व्यक्ति के अंदर निम्न योग्यताएँ होना जरूरी है। 

Education Eligibility

BPO में जॉब करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय मे स्नातक होना चाहिए। अगर बैचलर्स डिग्री Maths, English, Commerce से हो तो और बेहतर होगा। 

Other Qualifications

  • Hardworking
  • Effective Personality
  • Good Comunication skills
  • Basic knowledge of Computer
  • Quality of self motivation
  • Patient full in every situation
  • Honest and Punctual


आज आपने जाना

हां तो दोस्तों आशा करते हैं कि आपको हमारी आज की यह पोस्ट BPO ka full form पसंद आई होगी। आज की इस पोस्ट में हमने जाना कि 'बीपीओ क्या होता है' और बीपीओ का फुल फॉर्म क्या होता है। दोस्तों हमने इस पोस्ट में यही प्रयास किया है की आपको BPO से जुड़ी सभी जानकारी सरल भाषा मे बता सकें। फिर भी अगर आपके मन मे कोई सवाल हो तो हमसे कमेंट में पूछ सकते हैं। 

अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इसे अपने दोस्तों और  सोशल मीडिया पर शेयर करें और जानकारी से जुड़ी ऐसी ही पोस्ट पढ़ने के लिए हमे   Facebook Instagraam और Twitter पर follow करें। 

धन्यवाद !

आपका दिन शुभ हो !



Post a Comment

1Comments

Post a Comment