Gionee kis desh ki company hai | जिओनी का मालिक कौन है, जानिए सम्पूर्ण जानकारी

SUSHIL SHARMA
0
Hello दोस्तों ! हिंदी विज़न में आपका स्वागत है। आज हम जानेंगे कि Gionee kis desh ki company hai.  दोस्तों जिओनी कंपनी के स्मार्टफोन इस समय आपको बाकी कंपनियों के कॉम्पिटिशन में भले ही ना लगते हो लेकिन 2016 से 2019 तक इसके स्मार्टफोन ने सबका ध्यान आकर्षित किया हालांकि अभी भी Gionee के smartphone लॉन्च होते रहते हैं। यह काफी पुरानी कंपनी है। इसके New Models भी काफी शानदार हैं। यह कंपनी Low and mid range में स्मार्टफोन पेश करती है। अगर आपको भी Gionee के स्मार्टफोन पसंद आते हैं तो आपको यह भी जानना चाहिए कि Gionee kaha ki company hai. और इसका मालिक कौन है। 

तो चलिए शुरू करते हैं - 

CompanyDetails
CompanyGionee
IndustryConsumer Electronics
Founded2002
FounderLui Lirong
HeadquarterShenzhen, Guangdong, China.
Main PersonsSudhir Hasija, Pradeep jain
Parenting companyKarbonn 
ProductsSmartphone, Hi-fi , online services, Software etc. 
Websitewww.gionee.co.in

Gionee कहां की कंपनी है 

Gionee kis desh ki company hai


आपको बता दें कि Gionee एक चाइनीज कंपनी है। इसका मुख्यालय भी शेन्ज़ेन, ग्वांगडोंग, चीन में स्थित है। इसीलिए यह मूल रूप से चाइना की कंपनी है। हालांकि इस कंपनी की शुरुआत आज से 18 साल पहले 2002 में चीन में हुई लेकिन  इस कंपनी को 2018 में भारत के Jaina group (Karbonn Mobiles) द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया। अब इस कंपनी पर पूरा नियंत्रण karbonn mobiles का है और jaina group भारत से ही इसे ऑपरेट करता है। 

इस कंपनी की शुरुआत 2002 में china के Shenzhen, Guangdong शहर में हुई। इसे Lui Lirong ने स्थापित किया। कंपनी के लॉन्च होने के बाद इस कंपनी को अच्छी सफलता मिली। 2012 तक Gionee चीन की बड़ी स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में से एक थी। 

इस कंपनी ने अपना विस्तार किया और विश्व के बड़े बाजारों तक ऊनी पहुँच बनाई। हर देश से इसे अच्छा रिस्पांस मिला। लेकिन 2012 के बाद बढ़ते कॉम्पिटिशन में इस कंपनी की पकड़ बाजार में कम होती गयी। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर 2018 में इस कंपनी के फाउंडर लुई लिरोंग ने जुए में 144 मिलियन डॉलर तक हार गए थे। कंपनी के खिलाफ हुआक्सिंग बैंक ने कोर्ट में दीवालियापन परिसमापन दायर कर दिया जिसे लुई लिरोंग ने स्वीकार कर लिया। 

दिवालियापन के तीन महीने बाद ही Gionee india को karbonn mobiles को उसके लाइसेंस के साथ सौंप दिया गया। और karbonn mobiles का जिओनी पर अधिग्रहण हो गया। 




Gionee ने अपना पहला made in india स्मार्टफोन F103 लांच किया। आज यह कंपनी भारत मे karbonn mobiles के अधिग्रहण में संचालित हो रही है। हाल ही में इसका Gionee Max pro लांच हुआ है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। 

Gionee कंपनी का मालिक कौन है ? 

Gionee कंपनी के संस्थापक थे "Lui Lirong". इन्होंने इस कंपनी की शुरुआत आज से 18 साल पहले 2002 में की थी। मूल रूप से यही इस कंपनी के मालिक और फाउंडर माने जाते हैं हालांकि इस कंपनी के दिवालिया होने के बाद भारत के Jaina group (Karbonn mobiles) ने इसके लाइसेंस के साथ Gionee को अपने अधिकार में ले लिया। देखा जाए तो आज के समय मे Jaina group (Karbonn mobiles) का ही जिओनी पर नियंत्रण है। इसीलिए वर्तमान में इसे ही Gionee का मालिक कहा जा सकता  है। 



Conclusion

हां तो दोस्तो आशा करते हैं कि आपको हमारी आज की यह पोस्ट पसंद आई होगी। आज हमने जाना कि जिओनी कहाँ की कंपनी है और जिओनी कंपनी का मालिक कौन है। 

हमने पूरा प्रयास किया है कि आपको Gionee mobiles से जुड़ी सारी जानकारी आपको दे सकें। फिर भी यदि आपके मन मे कोई सवाल है तो हमसे जरूर पूछें। 

अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करें और टेक्नोलॉजी और शिक्षा से जुड़ी ऐसी ही पोस्ट पढ़ने के लिए हमे  Facebook Instagraam और Twitter पर follow करें। 

धन्यवाद !

आपका दिन शुभ हो !



Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)