तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं -
नेस्ले किस देश की कंपनी है (Nestle belong to which country)
![]() |
Nestle brand kaha ka hai |
Nestle स्विट्जरलैंड की कंपनी है। इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के वेवे (vevey) शहर में स्थित है। इस कंपनी की शुरुआत आज से 155 वर्ष पहले सन 1866 में हुई थी। दरअसल Nestle दो कंपनियों एंग्लो-स्विस मिल्क कंपनी और फरीन लैक्टि हेनरी नेस्ले कंपनी के विलय से बनी है जिनमे से पहली दूध का कारोबार करती थी और दूसरी छोटे बच्चों के आहार बनाती थी।
आज यह कंपनी Food Procesing के क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी कंपनी है। यह कंपनी विश्व भर में विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थो का व्यापार करती है जिनमे बच्चों, बड़ों से लेकर पालतू जानवरों से संबंधित अनेकों खाद्य सामग्रियां बनाती है।
Nestle कंपनी के कई ब्रांड्स हैं जो सभी बहुत ही ज्यादा पसंद किये जाते हैं जैसे - Maggi, Nescafe, KitKat, Nespresso, Stouffer's, Nesquik, Smarties आदि।
Nestle कंपनी की लगभग 190 देशों में 447 फ़ैक्टरियों और लगभग साढ़े तीन लाख कर्मचारियों के दम पर अपना कारोबार जमा रखा है। 2021 में इस कंपनी की कमाई का आंकड़ा 6 बिलियन (602 करोड़) को पार कर गया था। नेस्ले एक महत्वाकांक्षी कंपनी है जो लगातार अपने व्यापार का विस्तार करती जा रही है।
नेस्ले कंपनी का मालिक कौन है
Nestle कंपनी के संस्थापक "हेनरी नेस्ले" थे। इन्होंने ही इस कंपनी की शुरुआत सन 1866 में की थी। वर्तमान में Nestle कंपनी के चेयरमैन - Paul Bulcke , सीईओ - Ulf Mark schneider और सीएफओ - Devid McDaniel हैं । वहीं भारत मे नेस्ले के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सुरेश नारायण हैं।
आज के दौर में यह कंपनी विश्व की सबसे बड़ी फ़ूड प्रोसेसिंग कंपनी है और इस मुकाम तक पहुंचने के पीछे इसके संस्थापक Henri nestle का बहुत बड़ा योगदान है। हेनरी एक जर्मनी में जन्मे एक हलवाई थे। हेनरी नेस्ले ने ही शुष्क दूध (सूखा दूध) को बनाया और उसे बेचना शुरू किया। बाद में इन्होंने
जॉर्ज पेज और चार्ल्स पेज की एंग्लो-स्विस मिल्क कंपनी को अपने मे विलय करके नेस्ले का विस्तार किया।
यह भी पढ़े :-
नेस्ले कंपनी का इतिहास
हेनरी नेस्ले जो कि एक जर्मन हलवाई थे, उन्होंने Nestle कंपनी की स्थापना सन 1866 में स्विट्जरलैंड के वेवे शहर में की थी। हालांकि इस कंपनी की नींव 1860 से ही पड़ गयी थी। यह कंपनी पहले बेबी फ़ूड और डिब्बा बंद खाद्य उत्पाद बनाती थी। 1867 में हेनरी नेस्ले ने शुष्क दुग्ध (सूखा दूध) को विकसित किया और उसे बाजार में उतार दिया। ।
1879 में नेस्ले कंपनी ने डैनेअल पीटर को कंपनी के साथ जोड़ा जिन्होंने कोहलर और हेनरी के साथ मिलकर मिल्क चॉकलेट बनाई । इस चॉकलेट का नाम Milk Nestle रखा गया। समय के साथ नेस्ले ने कई और ब्रांड्स को नेस्ले में शामिल कर लिया जिसमे Maggi, KitKat, Nescafe जैसे बड़े ब्रांड्स थे।
नेस्ले ने धीरे धीरे अपना विस्तार किया । विज्ञापनों और बेहतर Product Quality के दम पर नेस्ले ने बहुत से देशों में अपने व्यापार को बढ़ाया और कई देशों में अपनी मैनुफैक्चरिंग फैक्टरियां खोली। अप्रैल 2007 में नेस्ले ने बेबी फ़ूड मैनुफैक्चरिंग कंपनी - "Gerber" को 5.5 बिलियन डॉलर्स में खरीद लिया।
नेस्ले लगातार अपनी कंपनी का विस्तार करती जा रही है। इसके प्रोडक्ट मैग्गी, किटकैट, और नेसकैफ़े का इस्तेमाल शायद ही दुनिया का कोई देश न करता हो।
Nestle दुनियां की सबसे बड़ी food manufacturing company है। 2021 में इस कंपनी की कमाई 602 करोड़ से भी ज्यादा हुई थी।
यह भी पढ़े :-
नेस्ले कंपनी क्या क्या बनाती है ?
![]() |
Nestlé headquarter - switzerland |
नेस्ले विश्व की सबसे बड़ी फ़ूड मैनुफैक्चरिंग कंपनी है जो आम तौर पर खाद्य पदार्थों, शिशु आहार और डिब्बा बंद खाद्य उत्पाद बनाती है। nestle कंपनी मुख्यतः निम्न उत्पाद बनाती है -
- Coffee
- Noodles
- Baby foods
- Dairy products
- Pet foods
- Infants foods
- Seasoning
- Breakfast centrale
- Bottled water
- Icecreams
- Soup
- Sauce
- Cookies
आज आपने जाना
हां तो दोस्तों आज हमने जाना कि nestle kis country ka hai और nestle ka malik kaun hai. इसके अलावा हमने नेस्ले कंपनी का पूरा इतिहास भी जाना । हमारा यह प्रयास रहा है कि आपको Nestle से जुड़ी हर जानकारी विस्तार से दे सकें।
आशा करते हैं कि आपको हमारी आज की यह पोस्ट "nestle kaha ki company hai" पसंद आई होगी , हमें कमेंट में जरूर बताएं। आपके मन मे कोई सवाल हो तो भी कमेंट में पूछ सकते है।
धन्यवाद !
आपका दिन शुभ हो !
3 टिप्पणियाँ
Good information, thank you
जवाब देंहटाएंनेसले कंपनी का अब केबल नाम हीं रह गया है उपभोक्ताओं के साथ खिलबाड़ किया जा रहा है बिज्ञापन के माध्य्म से लोगो का ध्यान आकर्षित कर रहीं है
जवाब देंहटाएंआज सूबह मैंने नेसले मैग्गी मसाले के पाउच खरीदे थे 6g बाले जिसमे से 2 पाउचो मर अलग अलग बस्तु निकली और 1 पाउच मेरे पास है जिसमे करीब 1 इंच का बायर का टुकड़ा है जिसको मैंने अभी खोला नहीं है बहुत हीं जल्द कंसुमर फ़ाइल करुँगा और कम्पनी को शुर्खियों मे लाऊगा
Mujhe is company mein joining karna hai vikash Kumar
जवाब देंहटाएं