उपमा अलंकार -Upma alankar | परिभाषा , अर्थ, भेद व उदाहरण

SUSHIL SHARMA
4
Upma alankar : नमस्कार दोस्तों ! आज हम बात करने वाले हैं "उपमा अलंकार" के बारे में। अलंकार वह तत्व होते हैं जो किसी भी काव्य की शोभा को बढ़ा देते हैं। प्रकृति के अनुसार यह दो प्रकार के होते हैं - शब्दालंकार व अर्थालंकार। उपमा अलंकार अर्थालंकार के अंतर्गत आता है। आज के इस लेख में हम उपमा अलंकार की परिभाषा व उदाहरण से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी आपको प्रदान करेंगे। 

तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते है- 

उपमा अलंकार की परिभाषा, अर्थ व उदाहरण 


उपमा अलंकार के दो भेद होते हैं व उपमा अलंकार के चार प्रमुख अंग होते हैं। चलिए जानते हैं - 

उपमा अलंकार का अर्थ 

उपमा शब्द दो शब्दों उप + मा  से मिलकर बना है। उप का अर्थ होता है 'पास या निकट से, और मा शब्द का अर्थ है 'देखना' या 'तुलना करना' । अर्थात उपमा का अर्थ है किसी व्यक्ति या वस्तु को दूसरी वस्तु या व्यक्ति के बीच समानता दिखाई जाती है उसे उपमा कहते हैं। 

उपमा अलंकार की परिभाषा


उपमा अलंकार की परिभाषा  

परिभाषा :-  जब दो अलग अलग वस्तुओं में उनके रूप, गुण, व समान धर्म के कारण समानता दिखाई जाती है वहाँ पर उपमा अलंकार होता है। 

सरल शब्दों में कहें तो जब दो अलग अलग वस्तुओं को एक समान बताने का प्रयास किया जाता है वहां पर उपमा अलंकार होता है। 

जैसे - उर विहग सा उड़ रहा है,
        नील गगन के बीच।

इन पंक्तियों में उर (हृदय) को विहग (पक्षी) के समान बताया जा रहा है अतः यहाँ उपमा अलंकार है। 

उपमा अलंकार के चार प्रमुख अंग 

उपमा अलंकार के चार अंग होते हैं  -

1. उपमेय 

जिस भी वस्तु की उपमा अन्य किसी वस्तु से दी जाती है उसे उपमेय कहते हैं।  जैसे  - उर विहग सा उड़ रहा है, में उर की समानता विहग से की गई है अर्थात उर यहां पर उपमेय है। 

2 . उपमान

उपमेय की जिस दूसरी वस्तु से उपमा दी जाती है उसे उपमान कहते हैं। ऊपर दिए गए उदाहरण में उर की तुलना विहग से की गई है अतः यहां विहग उपमान है। 

3. साधारण धर्म 

धर्म का मतलब होता है 'गुण' या 'प्रकृति' । अतः जिस गुण या प्रकृति के कारण समानता व्यक्त की जाती है उसे ही साधारण धर्म कहते हैं। 

जैसे  -  कोमल चरण कमल से दिखते । 

इसमे चरणों का गुण है 'कोमल' होना। अर्थात कोमलता साधारण धर्म है। 

4. वाचक 

उपमेय और उपमान के बीच समानता प्रकट करने के लिए जिन वाचक शब्दो का प्रयोग किया जाता है उनको वाचक शब्द कहते हैं। ऊपर दिए गए उदाहरण में "से" शब्द वाचक है। 


आइये जानते हैं कि उपमा "अलंकार के कितने भेद होते है"?

उपमा अलंकार के भेद 

उपमा अलंकार के दो भेद होते हैं  - 

1. पूर्णोपमा अलंकार

जिन पंक्तियों में उपमा के चारों अंग उपस्थित होते हैं वहां पूर्णोपमा अलंकार होता है। 

जैसे - उर विहग सा उड़ रहा है,
         नील गगन के बीच।

उपमेय   -  उर
उपमान  -  विहग
धर्म        - उड़ना
वाचक    - सा

2. लुप्तोपमा अलंकार 

जिन पंक्तियों में उपमा के चारों अंग नही होते हैं वहां लुप्तोपमा अलंकार होता है। 

जैसे - माणिक समान नयन प्रभु के हैं दिख रहे। 

उपमेय   -  माणिक
उपमान  -  नयन
धर्म        - लुप्त है (नही है)
वाचक    - समान


उपमा अलंकार के उदाहरण 

upma alankar ke udaharan



 उदाहरण -1 

 उर विहग सा उड़ रहा है,
 नील गगन के बीच।

इन पंक्तियों में उर (हृदय) को विहग (पक्षी) के समान बताया जा रहा है अतः यहाँ उपमा अलंकार है। 

 उदाहरण -2 

कोमल चरण कमल से दिखते ।

इन पंक्तियों में कोमल चरणों को कमल के समान बताया जा रहा है। अतः यहाँ पर उपमा अलंकार है। 


 उदाहरण -3 

अग्नि समान नेत्र भए यम के
देखि कपकपी छूट रही। 

इन पंक्तियों में नेत्रों को अग्नि के समान बताया जा रहा है। अतः यहाँ पर उपमा अलंकार है। 

 उदाहरण -4 

माणिक समान नयन प्रभु के हैं दिख रहे। 

इन पंक्तियों में नयन को मणि के समान बताया जा रहा है। अतः यहाँ पर उपमा अलंकार है। 

 उदाहरण -5 

फूलों सा चेहरा तेरा, कलियों सी मुस्कान है।

इन पंक्तियों में चेहरे को फूल के समान और मुस्कान को कलियों के समान बताया गया है। अतः यहाँ पर उपमा अलंकार है। 


उपमा अलंकार के अन्य उदाहरण 


 उदाहरण -6 

पर्वत सा खड़ा पथिक अपनी बाट जोह रहा। 

 उदाहरण -7 

मसक समान रूप कपि धरहीं । 

 उदाहरण -8 

आरसी-से अम्बर में आभा-सी उज्यारी लागै। 

 उदाहरण -9 

चाँद जैसे मुखड़े पे बिंदिया सितारा। 

 उदाहरण -10 

तब तो बहता समय शिला-सा जम जाएगा। 

 उदाहरण -11 

क्षत्रिय का वक्ष शैल के समान था। 

 उदाहरण -12 

मुख बाल-रवि सम लाल होकर ज्वाल-सा बोधित हुआ।

 उदाहरण -13 

गर्जा मर्कट काल सामना ।

 उदाहरण -14 

विद्रुम से अरुण अधर, बोलत मुख मधुर-मधुर। 

 उदाहरण -15 

खिली हुई हवा आई, फिरकी सी आई चली गई। 

 उदाहरण -16 

कोटि-कुलिस-सम वचन तुम्हारा । 

उपमा अलंकार के उदाहरण






आज हमने जाना 

हां तो दोस्तों आशा करते हैं कि आपको हमारी आज की यह पोस्ट "Upma alankar" पसंद आई होगी। आज की इस पोस्ट में हमने जाना कि 'उपमा अलंकार की परिभाषा' और  उपमा अलंकार के उदाहरण दोस्तों हमने इस पोस्ट में यही प्रयास किया है की आपको इससे जुड़ी सभी जानकारी सरल भाषा मे बता सकें। फिर भी अगर आपके मन मे कोई सवाल हो तो हमसे कमेंट में पूछ सकते हैं। 

अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इसे अपने दोस्तों और  सोशल मीडिया पर शेयर करें और जानकारी से जुड़ी ऐसी ही पोस्ट पढ़ने के लिए हमे   Facebook Instagraam और Twitter पर follow करें। 

धन्यवाद !

आपका दिन शुभ हो !


Post a Comment

4Comments

  1. अनुलेपन सा मधुर स्पर्श था। में अलंकार?

    ReplyDelete
  2. अनुलेपन सा मधुर स्पर्श था। में अलंकार?

    ReplyDelete
  3. Thanks brother एक बात सबसे अच्छी लगी कि
    उदारहण बहुत से दिए आसान adopt करने के लिए again thnx

    ReplyDelete
Post a Comment