Toyota kaha ki company hai: जानिए टोयोटा कंपनी का मालिक कौन है और इसका पूरा इतिहास

SUSHIL SHARMA
1
Toyota kaha ki company hai: नमस्कार दोस्तों, हिंदी विज़न में आपका स्वागत है। आज हम बात करने वाले हैं टोयोटा कंपनी की और आज हम जानेंगे कि Toyota kis desh ki company hai. दोस्तों टोयोटा ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में एक बड़ा ब्रांड है जो दुनियां के कई देशों में अपनी दमदार फोर-व्हीलर को बेचता है। भारत में भी इसकी गाड़ियां काफी पसंद की जाती है। लेकिन दोस्तों कोई भी कंपनी का इस्तेमाल करने से पहले हमें उस कंपनी के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए क्योंकि आप कुछ भी खरीदते हैं तो उसका सीधा फायदा उस कंपनी और उसके देश को होता है। 

इसीलिए आज हम जानेंगे कि टोयोटा कंपनी का मालिक कौन है और  टोयोटा कहां की कंपनी है । तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं - 

टोयोटा किस देश की कंपनी है| ( Toyota belongs to which country) 

Toyota kis desh ki company hai


Toyota 'जापान' की कंपनी है। इसका मुख्यालय जापान के  Toyota city  में स्थित है। टोयोटा कंपनी की स्थापना Kiichiro Toyoda ने 28 अगस्त 1937 में की थी। टोयोटा कंपनी Kiichiro के पिताजी की मशीन बनाने वाली कंपनी Toyoda Industries के विलय से बनी है। अब यह विलय toyota group के नाम से जाना जाता है। ऑटोमोबाइल के अलावा टोयोटा ग्रुप कई और सर्विस प्रदान करती है जैसे - finance, banking, leasing इत्यादि। 

Toyota कंपनी को चार डिवीज़न में बांटा गया है। 

  • Toyota
  • Lexus
  • Ranz
  • Scion

ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में यह जानीमानी कंपनी है। आज यह पूरे विश्व मे अपनी शानदार फोर व्हीलर्स के लिए जानी जाती है। इसकी कारें अपनी दमदार परफॉर्मेंस / क्वालिटी और शानदार लुक्स की वजह से आज दुनियाँ के कई देशों में पसंद की जाती है। आज इस कंपनी में लगभग चार लाख कर्मचारी काम करते हैं। 




टोयोटा कंपनी का मालिक कौन है |(who is the owner of toyota company)

Toyota कंपनी के संस्थापक "Kiichiro Toyoda" हैं। इन्होंने ही टोयोटा कंपनी की स्थापना 28 अगस्त 1937 को जापान में की थी। इस कंपनी की नींव रखने के कारण कीचिरो को ही इस कंपनी का मालिक कहा जाता है। इस कंपनी की स्थापना के पहले kiichiro मशीनें बनाते थे जो इनके पिताजी ने शुरू किया था। आज toyota कंपनी की सफलता का श्रेय Kiichiro Toyoda को ही जाता है। वर्तमान में टोयोटा ग्लोबल कंपनी के प्रेसिडेंट Akio Toyoda है और इस कंपनी के चेयरमैन Takashi Uchiyamada हैं। 

वहीं भारत मे Toyota कंपनी के Managing director हैं - Mr. Masakazu Yoshimura और Vice chairman हैं - Vikram S. Kirloskar. टोयोटा कंपनी को इस बुलंदियों तक पहुंचाने में  इन लोगों का बड़ा हाथ है।



टोयोटा कंपनी का इतिहास (History of Toyota company)

Headquarter of Toyota company in Aichi, toyota city, Japan


टोयोटा कंपनी की स्थापना 28 अगस्त 1937 को जापान के toyota city में हुई जिसे Kiichiro Toyoda ने शुरू किया। इससे पहले इनके पिताजी Sakichi toyoda ने मशीनें बनाना शुरू किया था। 1924 में Sakichi toyoda ने एक कपड़ा बनाने की मशीन बनाई जिसे Model G Power loom का नाम दिया गया। यह काफी अच्छी और स्वचालित मशीन थी और ऑटो स्टॉप के कारण  कुछ भी खराबी होने पर अपने आप रुक जाती थी। जिसे बाद में फ्लैट ब्रदर्स को पेटेंट कर दिया गया। 

1933 में Sakichi toyoda बेटे Kiichiro Toyoda ने Automobile के क्षेत्र में कदम रखा और टोयोटा ऑटोमैटिक लूम वर्कर्स के एक अलग भाग के रूप में गाड़ियां बनाना शुरू किया। इन्होंने सबसे पहले 1935 में एक A1 कार और और G1 ट्रक बनाये। 1936 में Toyota का सबसे पहला चार पहिया कार Toyota AA थी।  1937 में इस कंपनी की स्थापना Toyota नाम से हुई। 

इस कंपनी के नाम रखे जाने के पीछे भी बड़ी खास वजह है। पहले इस कंपनी का नाम Toyoda रखने पर विचार किया गया था लेकिन जैपनीज़ भाषा मे toyoda शब्द का मतलब होता है 'चावल का पेड़' जो इस ऑटोमोबाइल क्षेत्र में उपयुक्त नही लगता। इसीलिए 28 अगस्त 1937 में इस कंपनी का नाम Toyoda की जगह toyota रख दिया गया। 

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान टोयोटा कंपनी को भी बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। 1945 में जब जापान ने अमेरिका के सामने अपने घुटने टेक दिए तब अमेरिकी सेना बलों ने जापान में कार और निजी यात्री वाहनों को बनाने पर रोक लगा दी। लेकिन जापान को पहले जैसा बनाने और परमाणु हमले के प्रभाव को कम करने और मालवाहक के लिए ट्रक बनाने की अनुमति दे दी। हालांकि नई नीतियों के तहत यात्री वाहन बनाने के लिए 1949 में फिर से स्वीकृति दे दी गयी। 

1960 के दौर में जापान की अर्थव्यवस्था ने रफ्तार पकड़ी और लोग सम्पन्नता की ओर बढ़ने लगे। ऐसे में टोयोटा ने बाजार में अपनी Toyota Corolla जैसी कार को लांच किया जो किफायती होने के कारण काफी पसंद की गई और कुछ ही समय मे यह दुनियाँ भर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने लगी। 

Best cars of Toyota



इसके बाद टोयोटा ने कुछ और बेहतरीन कार  लॉन्च की जिनमे प्रमुख रूप से

  • Toyota Corona      -   (1965)
  • Toyota 2000 GT     -   (1967)
  • Toyota Celica ST   -    (1971)
  • Toyota Corolla  -        (1980)
  • Toyota Celia Supra -  (1983)
  • Toyota corolla GT-S - (1985)
  • Toyota MR2       -.        (1985)
  • The Lexus LS 400 -     (1990)
  • Toyota Supra Turbo - (1993)
  • Toyota Supra         -     (1997)
  • The Lexus RS 300 -     (1999)
  • Toyota Prius          -     (2000)
  • Toyota Tundra      -     (2000)
  • Toyota Lexus LFA -     (2011)
  • Toyota Fortune     -     (2004)
  • Toyota Innova.     -.    (2004)

यह कुछ प्रमुख फोर व्हीलर्स के नाम हैं। इसके अलावा भी टोयोटा में कंपनी के कई अलग अलग कैटेगरी में व्हीकल्स शामिल हो चुके हैं जो काफी पसंद किए जा रहे हैं। 

कई उतार चढ़ाव को झेलते हुए कंपनी आगे बढ़ती रही। और 2000 के बाद से टोयोटा ने पीछे मुड़कर नही देखा। आज टोयोटा को दुनियाँ की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में गिना जाता है जो खरबों का व्यापार करती हैं और इस कंपनी में लगभग 38 हज़ार कर्मचारी काम करते हैं। 


आज हमने जाना 

हां तो दोस्तों आज हमने जाना कि Toyota company kis desh ki hai  और  toyota company ka malik kaun hai.  दोस्तों आज की इस पोस्ट में हमारा पूरा प्रयास रहा है कि हम आपको Toyota से जुड़ी हर जानकारी सरल भाषा में विस्तार से प्रदान कर सकें। अगर फिर भी आपके मन मे  कोई सवाल है तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। 

अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इसे अपने दोस्तों और  सोशल मीडिया पर शेयर करें और टेक्नोलॉजी और शिक्षा से जुड़ी ऐसी ही पोस्ट पढ़ने के लिए हमे  Facebook Instagraam और Twitter पर follow करें। 

धन्यवाद !

आपका दिन शुभ हो !




Post a Comment

1Comments

Post a Comment