Britannia kis desh ki company hai: नमस्कार दोस्तों ! हिंदी विज़न में आपका स्वागत है। आज हम बात करेंगे Britannia company के बारे में। यह एक ऐसा ब्रांड है जिसका नाम शायद ही कोई न जानता हो। बच्चे हो या बूढ़े या जवान सभी को बिस्किट और कुकीज़ पसंद आते हैं। ब्रिटानिया के कुकीज़ और food product विश्व भर में पसंद किए जाते हैं। यह 62 से भी ज्यादा देशों में अपने फ़ूड प्रोडक्ट्स को निर्यात करते है। यहां तक कि इस कंपनी ने Parle जैसे बड़े ब्रांड को भी पीछे छोड़ दिया है। अगर हम कुछ भी खाते हैं तो उससे जुड़ी सारी जानकारी आपको होनी चाहिए। इसीलिए आज हम आपको बताएंगे कि  Britannia kis desh ki company hai और britannia company ka malik kaun hai. 

तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते है - 

Britannia  किस देश की कंपनी है 

Britannia belongs to which country


Britannia इंडस्ट्रीज "India" की कंपनी है। इसका पूरा नाम Britannia Industries Limited है। यह पूरी तरह से भारतीय कंपनी है। इस कंपनी की शुरुआत सन 1892 में कोलकाता (कलकत्ता) में हुई थी। इसका हेडक्वार्टर भी पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित है। यह बिस्किट बनाने वाली सबसे पुरानी कंपनियों में से एक है।  इस कंपनी को एक ब्रिटिश कारोबारी ने 1892 में मात्र 295 रुपये के इन्वेस्टमेंट से शुरू किया। इसके लिए उन्होंने गुप्ता ब्रदर्स  की मदद ली जिसको मुख्य रूप से नलिन गुप्ता द्वारा चलाया जाता था।

शुरुआत में बिस्कुट बनाने की प्रक्रिया कोलकाता सेंट्रल में एक छोटे से घर से शुरू हुई । 1918 में C. H. Homeless की इस कंपनी के साथ साझेदारी हुई और इस कंपनी का नाम Britannia biscuit company limited रख दिया इसके बाद 1924 में मुंबई में ब्रिटानिया की सबसे पहली फैक्टरी स्थापित की गई। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इसके प्रोडक्ट की मांग विश्व भर में बढ़ गयी जिससे कंपनी को बहुत फायदा हुआ। 1979 में इस कंपनी का नाम बदलकर Britannia Industries Limited कर दिया गया जो अभी तक चल रहा है। 

कई उतार चढ़ाव के बाद अब Britannia कंपनी विश्व भर में जाना पहचाना ब्रांड बन चुका है। आज इस कंपनी में हजारों कर्मचारी कार्य करते हैं। 



Britannia कंपनी का मालिक कौन है ?

Britannia company ka malik kaun hai


Britannia कंपनी का मालिक है "Wadia Group". इस कंपनी के चेयरमैन Nusli Wadia हैं और इस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर Varun Berry है।   सन 1918 से ब्रिटानिया कंपनी पर वाडिया ग्रुप का ही स्वामित्व है। इसी को Britannia की Parenting Company माना जाता है। Nusli Wadia

हालांकि 1918 से वाडिया ग्रुप का नियंत्रण है लेकिन इस कंपनी की शुरुआत 1892 में ही हो गयी थी। आज ब्रिटानिया विश्व भर में अपने स्वादिष्ट बिस्किट और फ़ूड प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है। हजारो कर्मचारियों की मेहनत ने इस कंपनी को भारत की बेस्ट बिस्किट कंपनी बनाया है और इसने Parle जैसे बड़े ब्रांड को भी पछाड़ दिया है। 



ब्रिटानिया कंपनी क्या क्या बनाती है ? 

सन 1892 में जब यह कंपनी शुरू हुई तब यह बिस्कुट बनाते थे जिसे मात्र 295 रुपये की इनवेस्ट में शुरू किया गया। घर से ही इसकी शुरुआत छोटे उधोग की तरह हुई। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इसके बिस्किट की मांग काफी ज्यादा थी। अब यह कंपनी बहुत से चीजे बनाते है जैसे -  
  1. Biscuits
  2. Bread
  3. Rusk
  4. Cakes
  5. Creamy wafers
  6. Cheese
  7. Milk Shake
  8. Curd
  9. Yoghurt
  10. Ghee
  11. Milk
  12. Butter

आज हमने जाना

हां तो दोस्तों , आशा करते हैं कि आपको हमारी आज की यह पोस्ट पसंद आई होगी।  आज हमने जाना कि 'ब्रिटानिया कहां की कंपनी' है। इसके अलावा हमने यह भी जाना कि 'ब्रिटानिया कंपनी का मालिक कौन है'। 
आपको यह पोस्ट कैसी लगी हमे कमेंट में जरूर बताएं। अगर आपके मन मे कोई सवाल हो तब भी हमसे बिना झिझक पूछ सकते हैं। 

धन्यवाद ! 

आपका दिन शुभ हो !