Ads

Bisleri kaha ki company hai : जानिए बिसलेरी किस देश की कंपनी है और इसका मालिक कौन है

बिसलेरी किस देश की कंपनी है: नमस्कार दोस्तों ! हिंदी विज़न में आपका स्वागत है। आज हम बात करने वाले हैं "Bisleri kaha ki company hai" की। भारत में शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा हो जिसने इसका नाम ना सुना हो। यह पूरे भारत में बोतल बंद शुद्ध पानी उपलब्ध करती है। होटल हो या सड़क की दुकान, रेस्टोरेंट हो या रोड साइड स्टाल हर जगह आपको बिसलेरी का बोतल बंद पानी उपलब्ध हो जाता है। पानी एक बेसिक जरूरत है जो साफ और सुरक्षित होना चाहिए। ऐसे में अगर आप भी बिसलेरी का पानी खरीदकर पीते हैं तो आपके लिए यह जानना भी जरूरी है कि Bisleri kaha ki company hai. आज की इस पोस्ट में हम इसी कंपनी के बारे में बात करेंगे और जानेंगे कि bisleri company ka malik kaun hai

तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं-  

Bisleri kaha ki company hai

Bisleri kis desh ki company hai


Bisleri भारत की कंपनी है। इसका हेडक्वार्टर भी भारत के मुम्बई शहर में स्थित है। इसका पूरा नाम Bisleri International private limited है।  यह मूलतः इटली की कंपनी थी जिसे बाद में भारत के पारले ब्रांड ने खरीद लिया । तब से इस कंपनी पर भारतीय कंपनी Parle का ही स्वामित्व है। अब इसे  इस कंपनी की स्थापना सन 1969 में भारत के मुंबई शहर में हुई थी। इसे इटली के एक कारोबारी Felice Bisleri और भारत के जयंतीलाल चौहान ने मिलाकर शुरू किया। 

1969 के समय मे भारत मे बोतलबंद पानी बेचने का विचार फेलिस बिसलेरी को आया। उस समय ऐसा करने के बारे में किसी ने सोचा भी नही था। लेकिन उनकी मेहनत रंग लाई और आज बिसलेरी भारत की बोतलबंद पानी बेचने वाली सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है। 

आज भारत मे बिसलेरी के 135 बड़े प्लांट्स स्थापित हो चुके हैं जिसमे हज़ारों कर्मचारी कार्य करते हैं। इसके 3000 से भी ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर है जो इसकी सप्लाई करते हैं। इसे भारत के अलावा अरब देशों और पड़ोसी देशों में भी निर्यात किया जाता है। 



Bisleri कंपनी का मालिक कौन है 

Bisleri कंपनी के संस्थापक  "जयंतीलाल चौहान" और "फेलिस बिसलेरी" हैं। इन दोनों ने ही इस कंपनी की शुरुआत 1969 में की थी। इन्हें ही बिसलेरी का मालिक कहा जाता है।   दरअसल बोतलबंद पानी बेचने का विचार फेलिस बिसलेरी को आया था जिसके फलस्वरूप इस कंपनी की नींव रखी गयी। वर्तमान में इस कंपनी के मुख्य व्यक्ति हैं - 

Angelo George          - CEO (सीईओ)
Jayanti chauhan.      - Director (डायरेक्टर)
Ramesh J chauhan  - Chairman (चेयरमैन)
Zainab chauhan        - Director  (डायरेक्टर)

आज बिसलेरी जिस भी मुकाम पर है उसमें इसके इनका महत्वपूर्ण योगदान है। जयंतीलाल चौहान इस कंपनी की सबसे एहम कड़ी हैं। 

Bisleri कंपनी का इतिहास

बिसलेरी कंपनी का इतिहास कुछ इस प्रकार है - 

बिसलेरी भारत की सबसे प्रसिद्ध और भरोसेमंद पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर ब्रांड है। इसका इतिहास 1965 में शुरू होता है, जब एक इटालियन व्यवसायी फेलिचे बिसलेरी (Felice Bisleri) ने भारत में एक मिनरल वाटर ब्रांड की नींव रखी। यह ब्रांड मूलतः इटली से आया था, लेकिन भारत में इसकी शुरुआत मुंबई में हुई। बिसलेरी का मुख्य उद्देश्य शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना था, खासकर उन क्षेत्रों में जहाँ स्वच्छ पेयजल की भारी कमी थी।

1969 में, भारत की मशहूर कंपनी पार्ले ग्रुप ने बिसलेरी को फेलिचे बिसलेरी से खरीद लिया। पार्ले ने इस ब्रांड को भारतीय बाजार में पूरी तरह से बदल डाला और इसका विस्तार किया। उस समय भारत में बोतलबंद पानी की अवधारणा बिल्कुल नई थी, लेकिन पार्ले ने इसमें भविष्य देखा और बिसलेरी को एक ब्रांड के रूप में मजबूत बनाया।

 प्रारंभ में, बिसलेरी केवल बड़े शहरों और पाँच सितारा होटलों में ही उपलब्ध था, लेकिन जैसे-जैसे जागरूकता बढ़ी और लोगों की जीवनशैली में बदलाव आया, वैसे-वैसे इसकी माँग भी बढ़ती गई। पार्ले ने इस मांग को भाँपते हुए बिसलेरी के उत्पादन और वितरण को छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों तक विस्तारित किया।

बिसलेरी ने शुद्धता और गुणवत्ता को हमेशा अपनी प्राथमिकता में रखा है। यह कंपनी अपने पानी को 10 से ज्यादा फिल्ट्रेशन प्रोसेस से गुज़ारती है, जिसमें आरओ, यूवी ट्रीटमेंट और मिनरल एनरिचमेंट शामिल हैं। यही वजह है कि बिसलेरी को आज भी "विश्वास का पानी" कहा जाता है।

बिसलेरी ने अपने उत्पादों में विविधता भी लाई है। आज यह केवल मिनरल वाटर तक सीमित नहीं है, बल्कि फ्लेवर वॉटर, सोडा और एनर्जी ड्रिंक जैसे नए उत्पाद भी इसकी श्रेणी में शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सक्रिय रही है। बिसलेरी ने ‘बॉटल फॉर चेंज’ और ‘ग्रीन हैंड्स’ जैसी पहलें शुरू की हैं, जिनका उद्देश्य प्लास्टिक रीसायक्लिंग और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

 आज बिसलेरी पूरे भारत में 120 से ज्यादा ऑपरेशनल प्लांट्स और 4,500 से अधिक वितरकों के साथ कार्य कर रही है। इसकी उपस्थिति लगभग हर गली, नुक्कड़, स्टेशन, एयरपोर्ट और रेस्टोरेंट में देखी जा सकती है।

बिसलेरी ने अपने ब्रांड को समय के साथ-साथ नई सोच, तकनीक और जनजागरूकता के माध्यम से मजबूत बनाया है। कंपनी की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी, टैगलाइन "हर वक्त, हर जगह" और आकर्षक विज्ञापनों ने इसे हर आयु वर्ग और सामाजिक वर्ग के बीच लोकप्रिय बनाया है।

इस प्रकार, बिसलेरी का इतिहास केवल एक व्यवसाय की कहानी नहीं, बल्कि भारतीय समाज में स्वच्छ जल के महत्व की समझ और जागरूकता का भी प्रतीक है। यह ब्रांड एक उदाहरण है कि कैसे एक विदेशी विचार को भारतीय ज़मीन पर सफलतापूर्वक अपनाकर उसे घरेलू पहचान दिलाई जा सकती है।


आज आपने सीखा

आशा करते हैं आपको आज की हमारी यह पोस्ट बिसलेरी कहाँ की कंपनी है पसंद आई होगी। आज हमने जाना कि बिसलेरी कंपनी का मालिक कौन है  और यह किस देश की कंपनी है। 

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई है तो हमे कमेंट में जरूर बताएं। अगर आपके मन मे कोई सवाल हो तो भी कमेंट के माध्यम से हमसे पूछ सकते हैं । 

अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इसे अपने दोस्तों और  सोशल मीडिया पर शेयर करें और जानकारी से जुड़ी ऐसी ही पोस्ट पढ़ने के लिए हमे   Facebook Instagraam और Twitter पर follow करें। 

धन्यवाद !

आपका दिन शुभ हो !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ