Oneplus kis desh ki company hai: जानिए वनप्लस किस देश की कंपनी है और इसका मालिक कौन है ?

SUSHIL SHARMA
0
नमस्कार दोस्तों। Hindee vision में आपका स्वागत है। आज हम आपको बताएंगे कि "Oneplus kaha ki company hai" और यह भी जानेंगे कि "OnePlus ka malik kaun hai". दोस्तों आज के समय में स्मार्टफोन की दुनियां में शायद ही कोई युवा हो जिसे वनप्लस का नाम न सुना हो। और हो भी क्यों न Oneplus के शानदार स्मार्टफोन सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। 

हम कुछ भी खरीदते हैं तो हमें उस से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी हमें होनी चाहिए क्योंकि हम जो भी खरीदते हैं उसका सीधा फायदा उस कंपनी और उसके देश को होता है। आज हम आपको इसी कंपनी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे। ताकि आप जान सकें कि "वनप्लस किस देश की कंपनी है"

तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं-

Oneplus kis desh ki company hai 

OnePlus kaha ki company hai


OnePlus कंपनी "China" की है। इसका पूरा नाम OnePlus technology (Shenzhen) CO. Ltd. है। यह पूर्ण रूप से चीन की कंपनी है और इसका मुख्यालय (हेडक्वार्टर) भी चीन के Futian district, shenzhen, Guangdong में स्थित है। OnePlus कंपनी की स्थापना 16 दिसंबर 2013 में Carl pei और Pete Lau ने की थी। वनप्लस ने Consumer electronics industry के क्षेत्र में आज यह एक जानी मानी कंपनी बन चुकी है। 

वर्तमान में OnePlus कंपनी स्मार्टफोन, इयरफोन, फ़ोन के कवर, पावर बैंक, स्मार्ट वॉच, TV,  Oxygen OS, Hydrogen OS, shirts, Bags भी बनाती है। आज के समय मे इस कंपनी में हज़ारों कर्मचारी कार्य करते हैं और OnePlus आज के समय मे विश्व के लगभग 40 देशों में अपना व्यापार करती है। 

आपको बता दें कि Oppo कंपनी OnePlus की एक सबसे बड़ी शेयर होल्डिंग कंपनी है। वैसे तो OnePlus काफी उत्पाद बनाती है लेकिन इसके स्मार्टफोन सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। OnePlus के स्मार्टफोन mid range price वाले होते है जो युवाओं को खासा पसंद आते हैं।  


 यह भी पढ़े  :- 


OnePlus कंपनी का मालिक कौन है ? ( who is the owner of OnePlus company)

OnePlus कंपनी का मालिक कौन है ?


OnePlus कंपनी के मालिक हैं "Pete Lau"  और "Carl Pei". इन दोनों ने मिलकर ही OnePlus कंपनी की शुरुआत 16 दिसंबर 2013 में की थी। इसीलिए इन्ही दोनों को OnePlus का founder और मालिक माना जाता है। Pete Lau वर्तमान में OnePlus के सीईओ हैं जो वनप्लस का कार्यभार संभालते हैं। Pete Lau का जन्म 5 मई 1975 को हुआ था। Pete Lau पहले OPPO कंपनी में हार्डवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करते थे। 2013 में इन्होंने अपने पद से इस्तीफा देकर Carl Pei के साथ मिलकर OnePlus की स्थापना की। 

आपको बता दें कि Oneplus की पैरेंटिंग कंपनी है BBK Electronics. इसका मतलब है कि OnePlus ब्रांड BBK Electronics की ही सहायक कंपनी है।

रोचक तथ्य

दोस्तों फ़ोन लेते समय हम देखते हैं कि स्मार्टफोन किस ब्रांड का है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि VIVO, OPPO, Realme, Oneplus और iQOO जैसे बड़े ब्रांड एक ही कंपनी के प्रोडक्ट हैं। जी हां यह सभी BBK Electronics की ही सहायक कंपनियां हैं। लोगों को लगता है कि वह अलग अलग ब्रांड के स्मार्टफोन खरीद रहे हैं लेकिन हकीकत तो यह है कि यह सभी एक ही पिता (BBK Electronics) की संतान हैं। 


 यह भी पढ़े  :- 


Conclusion

हां तो दोस्तों, आशा करते हैं आपको हमारी आज की यह पोस्ट 'वनप्लस कहाँ की कंपनी है' पसंद आई होगी। आज की इस पोस्ट में हमने आपको ''वनप्लस कंपनी का मालिक कौन है''  के बारे में भी बताया।  हमने यह प्रयास किया है कि आपको Oneplus से जुड़ी हर जानकारी सरल भाषा मे विस्तार से प्राप्त हो सके। फिर भी अगर आपके मन मे कोई सवाल हो तो हमसे कमेंट के माध्यम से जरूर पूछें। 

आपको हमारी आज की यह पोस्ट  कैसी लगी  Comment  के माध्यम से हमें जरूर बताएं । 

अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इसे अपने दोस्तों और  सोशल मीडिया पर शेयर करें और टेक्नोलॉजी और शिक्षा से जुड़ी ऐसी ही पोस्ट पढ़ने के लिए हमे   Facebook Instagraam और Twitter पर follow करें। 

धन्यवाद !

आपका दिन शुभ हो !




Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)