Samvad lekhan: दो मित्रों के बीच पर्यावरण संरक्षण पर बातचीत (संवाद) | दो मित्रों के मध्य संवाद

SUSHIL SHARMA
0

पर्यावरण संरक्षण पर दो मित्रों के बीच संवाद : जैसा कि आप शीर्षक से ही जान गए होंगे कि आज हम आपको दो मित्रों के बीच पर्यावरण संरक्षण पर बातचीत का एक संवाद प्रस्तुत करेंगे। 'पर्यावरण सुरक्षा पर संवाद' यह एक महत्वपूर्ण संवाद है जो 5 से लेकर 12 तक की Class की परीक्षाओं में अक्सर लिखने के लिए दिया जाता है। आज हम आपको मित्रों के बीच संवाद के ऐसे ही 3 सेट देंगे जो परीक्षाओं के लिए उपयोगी होंगे। आप अपनी आवश्यकता अनुसार किसी भी एक का चुनाव कर सकते हैं।


तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं "Do mitron ke beech paryavaran sanrakshan par samvaad "

दो मित्रों के बीच पर्यावरण संरक्षण पर संवाद (बातचीत)


दो मित्रों के बीच पर्यावरण संरक्षण पर संवाद (बातचीत)

शिवम :- कैसे हो शिवम ?
शिवम :- मैं अच्छा हूँ। तुम ये क्या पढ़ रहे हो ? 

रवि    :- न्यूज़पेपर में पर्यावरण पर एक लेख आया है। इसमें बताया गया है कि कैसे हम अपने ही पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। 

शिवम :- हां मित्र, आज के समय मे यह बहुत बड़ी समस्या है।
रवि    :-  हां समस्या तो है लेकिन इस समस्या को दूर करना भी हम पर निर्भर करता है। 

शिवम :- सही कह रहे हो मित्र। हमें अपने पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली वस्तुओं के इस्तेमाल से बचना चाहिए। 

रवि    :- हां लेकिन इससे पहले हमें लोगो को जागरूक करना चाहिए क्योंकि जब सभी लोग साथ देंगे तभी हम इस समस्या से बच सकते हैं । 
शिवम :- हाँ मित्र, तुमने सही कहा। 




पर्यावरण संरक्षण पर दो मित्रों के बीच  बातचीत (संवाद)


रजत :-  अरे ! मदन तुम कैसे हो ?
मदन :-  मैं अच्छा हूँ। तुम कहाँ जा रहे हो ? 
रजत :-  मित्र, आज पार्क में पर्यावरण संरक्षण पर नाटक मंचन होना है। वही देखने जा रहा हूँ ! 

मदन :-  यह पर्यावरण संरक्षण क्या होता है ?
रजत :- मित्र, हम जिस पर्यावरण में रहते हैं उसे जाने अनजाने में नुकसान पहुँचा रहे हैं जो मनुष्यों और अन्य जीवों के लिए सही नही हैं।

मदन :-  अच्छा। तो यह नाटक मंचन पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए जागरूक करता है। 

रजत :- हां मित्र तुम सही समझ रहे हो। 
मदन :- क्या मैं भी चल सकता हूँ नाटक देखने। 
रजत :- हाँ हाँ बिल्कुल। चलो ! 




दो मित्रों के बीच पर्यावरण सुरक्षा पर संवाद (बातचीत)

पहला मित्र :- नमस्कार मित्र। कैसे हो ? 
दूसरा मित्र :- मैं ठीक हूँ। तुम ये पेड़ लेकर कहाँ जा रहे हो ?

पहला मित्र :- मित्र, आज 5 जून है। आज का दिन पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये पेड़ मैं वृक्षारोपण के लिए लेकर जा रहा हूँ। 

दूसरा मित्र :- बहुत अच्छे, तुम्हारा यह कार्य सराहनीय है। 
पहला मित्र :- सिर्फ शाबाशी देने से कुछ नही होगा। देश के प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना होगा और तुम्हें भी। 

दूसरा मित्र :-  हां मित्र, तुम सही कह रहे हो। पर्यावरण असंतुलन जैसे विकट समस्या को कोई एक अकेला हल नही कर सकता है। 

पहला मित्र :- तो सोच क्या रहे हो ? तुम भी दो पेड़ लो और वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लो ताकि पर्यावरण का संरक्षण हो सके। 
दूसरा मित्र :-  हाँ मित्र, तुम रुको, मैं अभी जाता हूँ और पेड़ लेकर आता हूँ। 
पहला मित्र :- ठीक है। 


 कुछ महत्वपूर्ण संवाद - 




आज हमने जाना

हां तो दोस्तों आशा करते हैं कि आपको हमारी आज की यह पोस्ट "Paryavaran sanrakshan par Do mitron ke beech samvaad " पसंद आई होगी। आज की इस पोस्ट में हमने "दो मित्रों के बीच पर्यावरण संरक्षण पर बातचीत संवाद" 

अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इसे अपने दोस्तों और  सोशल मीडिया पर शेयर करें और जानकारी से जुड़ी ऐसी ही पोस्ट पढ़ने के लिए हमे   Facebook Instagraam और Twitter पर follow करें। 

धन्यवाद !

आपका दिन शुभ हो !





Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)