Samvad lekhan: दो छात्रों के बीच कोरोना महामारी के विषय मे संवाद (बातचीत)

SUSHIL SHARMA
0
दो छात्रों के बीच कोरोना पर संवाद : हिंदी विज़न में आपका स्वागत है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही संवाद लेखन के बारे में बताएंगे जो कि परीक्षा में लिखने के लिए आते हैं। आज की इस पोस्ट में हम आपको do chhatron ke beech corona mahamari par samvad के 3 सेट प्रदान करेंगे। यह एक महत्वपूर्ण विषय है जो अक्सर छोटी परीक्षाओं में लिखने के लिए आता है। इन तीन सेट में से आप किसी का भी चयन लिखने के लिए कर सकते हैं। 

तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं - 
दो छात्रों के बीच कोरोना पर संवाद


कोरोना महामारी पर दो छात्रों के बीच संवाद (चर्चा )


राजू     :- सुप्रभात मित्र !  कैसे हो ? 
दीपक   :- मैं ठीक हूँ। तुम कैसे  हो ?
राजू     :- ठीक हूँ, परंतु आजकल पढ़ाई को लेकर चिंतित हूँ।
दीपक   :- हां दोस्त। इस कोरोना महामारी का हमारी शिक्षा को बहुत प्रभावित किया है। 
राजू।    :- पढ़ाई के साथ साथ रोजमर्रा की जिंदगी भी प्रभावित है।
दीपक   :- हां दोस्त , कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में लॉकडाउन खुलने की उम्मीद नही दिख रही है।
राजू।    :-  ऑनलाइन पढ़ाई तो कर रहे हो ना। 
दीपक   :-  हां परंतु स्कूल में पढ़ने की बात ही कुछ और है। 
राजू।    :-  हां मित्र , ये तुम सही कह रहे हो । 
दीपक   :-  ईश्वर से प्रार्थना है कि जल्द से जल्द ये महामारी हमारे देश से खत्म हो जाये जिससे आम जिंदगी फिर से पहले जैसी हो जाये। 

कोरोना के बारे में दो छात्रों के बीच संवाद (बातचीत)



दो छात्रों के बीच कोरोना महामारी के विषय मे संवाद (बातचीत)


राम   :- नमस्कार मित्र ! कैसे हो ? 
श्याम :- ठीक हूँ , तुम कुछ परेशान लग रहे हो। 
राम   :- हां मित्र, मेरे इलाके में कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे है।
श्याम :- हां मित्र कुछ समय पहले मेरी कॉलोनी को भी कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया था।
राम   :- यहाँ भी ऐसा ही है। समान लाना ही एक बड़ी चुनौती जैसा लगता है।
श्याम :- हां मित्र, पिता जी काम पर नही जा पाते इससे घर मे आर्थिक समस्याएं खड़ी हो गयी हैं। 
राम   :- मित्र इन सबसे अलग हमारी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। 
श्याम :- सही कहा मित्र, परीक्षा आने वाली हैं और तैयारी भी पूरी नही हो पाई है। 
राम   :-  हां ऑनलाइन पढ़ाई में हम अपना श्रेष्ठ नही दे पाते हैं।
श्याम :- कोरोना की इस महामारी में पढ़ाई के लिए किताबें भी ठीक से नही मिल पा रही हैं। 
राम   :- आशा करते हैं मित्र, इस महामारी से हमें जल्दी ही छुटकारा मिल जाएगा। 
श्याम :-  ईश्वर करे ऐसा ही हो। 

कोरोना महामारी पर दो छात्रों के बीच संवाद




दो मित्रों के बीच कोरोना वायरस से संबंधित बातचीत को संवाद के रूप में लिखिए 

अजय  :- कैसे हो दोस्त ! सुना है तुम्हे कोविड हुआ था। 
शिवम  :- हां यार , परंतु सबकी दुआओं से मैं अब मैं स्वस्थ हो चुका हूं। 
अजय  :-सुन के अच्छा लगा मित्र की तुम स्वस्थ हो। 
शिवम  :- हां यार, कोरोना दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। तुम भी सावधानी से रहना। 
अजय  :-  हां यार , सावधानी रखते है परंतु कोरोना के कारण बहुत से समस्याएं होती हैं। 
शिवम  :- हां यार, सावधानी रखेंगे तो ये समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी। 
अजय  :-  मेरे मोहल्ले में तो 5 लोग कोविड पॉजिटिव है जिसके कारण हम घर से बाहर नही जा सकते है। 
शिवम  :-  हां मित्र , आवश्यक कार्य न हो तो घर से बाहर मत जाना। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना। 
अजय  :- तुम भी अपना ध्यान रखना मित्र
शिवम  :- हां मित्र , धन्यवाद ! 

दो मित्रों के बीच कोरोना महामारी को लेकर संवाद




आज आपने जाना

हां तो दोस्तों आशा करते हैं कि आपको हमारी आज की यह पोस्ट "दो छात्रों के बीच संवाद" पसंद आई होगी। आज की इस पोस्ट में हमने "दो छात्रों के बीच कोरोना महामारी पर बातचीत संवाद" 

अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इसे अपने दोस्तों और  सोशल मीडिया पर शेयर करें और शिक्षा और  जानकारी से जुड़ी ऐसी ही पोस्ट पढ़ने के लिए हमे   Facebook Instagraam और Twitter पर follow करें। 

धन्यवाद !

आपका दिन शुभ हो !





Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)