Nissan kaha ki company hai: जानिए nissan किस देश की कंपनी है और इसका मालिक कौन है ?

SUSHIL SHARMA
0
नमस्कार दोस्तों ! हिंदी विज़न में आपका स्वागत है। आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे कि "Nissan kaha ki company hai" और  निसान कंपनी का मालिक कौन है। दोस्तों निसान एक ऐसी ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चरिंग कंपनी है जिसका नाम शायद ही कोई न जानता हो। आपको आपके आस पड़ोस में Nissan brand की फोर व्हीलर्स आसानी से देखने को मिल सकती है क्योंकि इस कंपनी की लोकप्रियता बहुत ज्यादा है। 

दोस्तों हम जो भी खरीदते हैं उसका सीधा फायदा उस कंपनी और उसके देश को होता है। ऐसे में हमें उससे जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी का पता होना चाहिए । इसीलिए आज की इस पोस्ट में आपको बताएंगे कि Nissan kis desh ka brand hai

तो चलिए, बिना किसी देरी के शुरू करते हैं - 

Nissan किस देश की कंपनी है |  (Nissan belong to which country)

Nissan kaha ki company hai


Nissan जापान की एक वाहन बनाने वाली कंपनी है। इसका मुख्यालय जापान के Nishi-ku-Yokohama शहर में स्थित है। इसकी स्थापना 26 दिसंबर 1933 को जापान में हुई थी। निसान दुनियाँ भर में अपनी स्टाइलिश और बजट फोर व्हीलर्स को बेचती है। निसान लक्ज़री गाड़ियों के अलावा कॉमर्शियल वाहन, आउटबोर्ड वाहन और भार उठाने वाले वाहन भी बनाती है।

निसान कंपनी के चार sub-brand है जिनमें - Nissan, Infinity, Nismo और Datsun हैं। निसान कंपनी का स्वामित्व Renault कंपनी के पास है। लगभग डेढ़ लाख कर्मचारियों के सहयोग यह कंपनी विश्व भर में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल हो रही है। 

Nissan कंपनी का मालिक कौन है ? 

Nissan कंपनी के मालिक है "Renault Group" क्योंकि इस कंपनी के सबसे ज्यादा शेयर renault के पास ही हैं। निसान कंपनी की शुरुआत 26 दिसंबर 1933 को जापान में हुई थी और इसकी स्थापना Masijiro hasimoto ने की थी। वर्तमान में Nissan कंपनी के चेयरमैन Yasushi kimura और इसके प्रेजिडेंट और सीईओ Makoto Uchida हैं। इस कंपनी के सीओओ और चीफ परफॉर्मेंस ऑफिसर भारतीय मूल के अश्वनी गुप्ता हैं। Nissan कंपनी की सफलता के पीछे इन सभी हस्तियों का बहुत बड़ा हाथ है। 




Nissan कंपनी का इतिहास | (history of nissan company)

Nissan कंपनी की स्थापना 26 दिसंबर 1933 को जापान के एक शहर से हुई थी। nisaan कंपनी तो 1933 में बनी लेकिन इसकी 1914 से ही हो गयी थी। दरअसल इससे पहले इस कंपनी को Kaishinsha motor works के नाम से जाना जाता था जो अब Datsun के नाम से जानी जाती है। इसकी सबसे पहली कार DAT थी। इस कंपनी ने कई कार्स के शानदार मॉडल बनाये और बेचे। 

सन 1918 में इस कंपनी का नाम बदलकर Kaishinsha Motorcar Corporation limited रख दिया गया जिसे 1925 में पुनः बदलकर DAT Jidosha & corporation limited रख दिया गया। 

Nissan शब्द का पहली बार इस्तेमाल 1930 में किया गया जब Yyoshisuke Aikawa ने nihon industries की स्थापना की थी। इसके बाद 1933 में Nissan Motors की स्थापना की गई जिसे 1934 में निसान मोटर्स के नाम से रजिस्टर्ड किया गया। 

सन 1966 में निसान मोटर्स का विलय प्रिंस मोटर कंपनी से हो गया जिसके बाद Prince R 380 जैसी शानदार कारों को बाजार में उतारा गया। 1999 के समय कुछ वित्तीय समस्याओं की वजह से इस कंपनी को फ्रांस के Renault group के साथ गठबंधन करना पड़ा। मई 2005 में Renault के कार्लोस घोसन को रीनॉल्ट के पार्टनर कंपनी का प्रेजिडेंट बना दिया गया। 

2007 के बाद Nissan motors ने Prince कंपनी को Infinity नाम से अपना sub - brand के तौर पर प्रस्तुत किया। आज निसान चार प्रमुख Sub - brand  से व्यापार करती है जिनमे  - Nissan, Infinity, Datsun और Nismo शामिल हैं। इस कंपनी की लोकप्रियता में बढ़ोत्तरी होती जा रही है क्योंकि इसके वाहन स्टाइलिश होने के साथ ही किफायती भी होते है। 

Nissan कंपनी से जुड़े कुछ अन्य प्रश्न 

Nissan kis desh ki company hai


1. निसान कंपनी का हेडक्वार्टर ( मुख्यालय ) कहाँ है ? 

निसान कंपनी का हेडक्वार्टर जापान के Nishi-ku-Yokohama शहर में स्थित है। 

2. निसान कंपनी की स्थापना कब हुई ?

Nissan कंपनी की स्थापना 26 दिसंबर 1933 को जापान के एक शहर से हुई थी। 

3 . निसान के कितने sub - brands हैं ?

Nissan के तीन मुख्य Sub- brands हैं जिनमे  - Datsun, Infinity और Nismo हैं। 

4 . निसान कंपनी का Owner कौन है ? 

निसान कंपनी का ओनर (मालिक) Renault Group है। 




आज आपने सीखा

हां तो दोस्तों, आशा करते हैं आपको हमारी आज की यह पोस्ट निसान कहाँ की कंपनी है पसंद आई होगी। आज की इस पोस्ट में हमने आपको Nissan ka malik kaun hai के बारे में भी बताया।  हमने यह प्रयास किया है कि आपको Nissan से जुड़ी हर जानकारी सरल भाषा मे विस्तार से प्राप्त हो सके। फिर भी अगर आपके मन मे कोई सवाल हो तो हमसे कमेंट के माध्यम से जरूर पूछें। 

आपको हमारी आज की यह पोस्ट  कैसी लगी Comment के माध्यम से हमें जरूर बताएं । 

अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इसे अपने दोस्तों और  सोशल मीडिया पर शेयर करें और टेक्नोलॉजी और शिक्षा से जुड़ी ऐसी ही पोस्ट पढ़ने के लिए हमे   Facebook Instagraam और Twitter पर follow करें। 

धन्यवाद !

आपका दिन शुभ हो !



Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)