नमस्कार दोस्तों ! हिंदी विज़न में आपका स्वागत है। आज हम आपको "दो महिलाओं के बीच महँगाई के बारे में संवाद" प्रस्तुत करेंगे। यह एक महत्वपूर्ण संवाद है जो अक्सर परीक्षाओं में लिखने के लिए आता है। चूंकि संवाद हमें कुछ ही पंक्तियों व शब्दों में लिखना होता है इसीलिए आवश्यक है कि संवाद लेखन एकदम सटीक और वास्तविक जैसा हो। इसीलिए आज हम आपके लिए "DO mahilaon ke beech samvad" के दो उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। आप अपनी इच्छानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।
तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं
बढ़ती महँगाई के विषय में दो महिलाओं के बीच संवाद (बातचीत)
बढ़ती महँगाई को लेकर महिलाओं में चिंतापूर्ण संवाद (बातचीत) |
राधा :- क्या बताऊँ बहन, महँगाई दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। घर का खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है।
सीमा :- हां बहन सही कहा तुमने, आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया वाली बात है।
राधा :- सब्जी हो या राशन, कपड़े हों या पढ़ाई हर क्षेत्र में महँगाई का असर है। हर चीज में कटौती करनी पड़ती है।
सीमा :- हम मध्यम वर्ग के लोग इस महँगाई की चक्की में पिस्टे जा रहे हैं।
राधा :- सही कह बहन, अब तो सरकार पर ही भरोसा है कि वह इसके लिए कुछ कदम उठाएं।
सीमा :- हां अब तो इसी की आस है बहन।
बढ़ती महँगाई पर दो महिलाओं के बीच संवाद |
यह भी पढ़ें :- फल विक्रेता और ग्राहक के बीच संवाद
यह भी पढ़ें :- परीक्षा के विषय में मित्रो के बीच संवाद
यह भी पढ़ें :- यात्री व टिकट निरीक्षक के बीच संवाद
बढ़ती हुई कीमतों पर दो महिलाओं के बीच संवाद
महिमा :- कहाँ से आ रही हो कविता बहन, इतने दिनों बाद दिखाई दी।
कविता :- हां इन दिनों मैं थोड़ा व्यस्त थी। अभी बाजार से आ रही हूँ।
महिमा :- आप मुझे चिंतित दिखाई दे रही हो। क्या हुआ बहन ?
कविता :- क्या बताऊँ बहन, इस महँगाई ने तो गरीब की कमर तोड़ रखी है।
महिमा :- क्या हुआ बहन ?
कविता :- घर का सामान और राशन लेने गयी थी लेकिन हर चीज़ की कीमत तो जैसे आसमान छू रही है।
महिमा :- हां बहन, इससे तो सभी परेशान हैं।
कविता :- अब तुम ही बताओ महिमा, सारे पैसे भी खत्म हो गए और समान भी रह गया।
निष्कर्ष
हां तो दोस्तों आशा करते हैं कि आपको हमारी आज की यह पोस्ट " दो महिलाओं के बीच महँगाई पर संवाद " पसंद आई होगी। आज की इस पोस्ट में हमने "बढ़ती कीमतों पर दो महिलाओं के बीच संवाद" के दो उदाहरण प्रस्तुत किये हैं।
अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर शेयर करें और शिक्षा से जुड़ी ऐसी ही पोस्ट पढ़ने के लिए हमे Facebook , Instagraam और Twitter पर follow करें।
धन्यवाद !
आपका दिन शुभ हो !
यह भी पढ़ें :- Debit का क्या अर्थ होता है,
यह भी पढ़ें :- Bestie शब्द का वास्तविक अर्थ
यह भी पढ़ें :- BMW का फुल फॉर्म क्या है
यह भी पढ़ें :- CPI का फुल फॉर्म क्या है
यह भी पढ़ें :- KTM का फुल फॉर्म क्या है
यह भी पढ़ें :- OPD का फुल फॉर्म क्या है
यह भी पढ़ें :- OK का फुल फॉर्म क्या होता है
ghi'
ReplyDeleteHa
Deletebhai kal exam ha
ReplyDeletebhai kal exam ha 4/5/2023
ReplyDeleteBhai kal exam hai
Delete