तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं -
महत्वपूर्ण जानकारी
Company | Details |
---|---|
कंपनी | Motorola |
स्थापना | 25 सितंबर 1928 |
संस्थापक | पॉल गैल्विन |
हेडक्वार्टर | शिकागो, इलिनोइस, यूनाइटेड स्टेट |
इंडस्ट्री | टेलीकम्यूनिकेशन |
कंपनी विभाजन | 4 जनवरी 2011 (मोटोरोला मोबिलिटी और मोटोराला सॉल्यूशन्स) |
सेवा क्षेत्र | वैश्विक |
प्रोडक्ट्स | कंप्यूटर, टैबलेट्स, स्मार्टफोन, मोबाइल फ़ोन, रेडियो, रिसीवर, नेटवर्किंग सिस्टम, इंफ्रास्ट्रक्चर, मोबाइल टेलीफोन, वायरलेस ब्रॉडबैंड, नेटवर्क आदि। |
विभाग | मोबाइल फ़ोन डिवाइसेस, कनेक्टेड होम सॉल्यूशन्स, नेटवर्क होम सॉल्यूशन्स |
वेबसाइट | www.motorola.com और www.motorolasolutions.com |
Motorola किस देश की कंपनी है ?
![]() |
Motorola kis desh ki company hai |
मोटोरोला अमेरिका (USA) की कंपनी है। इसका मुख्यालय भी America के Schaumburg Illinois, Chicago में स्थित है। यह अमेरिका की एक बड़ी टेलीकम्युनिकेशन कंपनी है। इसकी स्थापना 25 सितंबर 1928 को पॉल गैल्विन ने शिकागो में की थी। आज यह कंपनी विश्व भर में स्मार्टफोन, मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर, रेडियो , नेटवर्किंग सिस्टम, इंफ्रास्ट्रक्चर और भी कई तरह की सर्विस प्रदान करती है।
अभी मोटोरोला कंपनी के दो मुख्य भाग - Motorola mobility और Motorola solutions हैं जो 4 जनवरी 2011 में मोटोरोला से विभाजित हुए थे।
आज यह टेलीकम्यूनिकेशन के क्षेत्र में एक जानी मानी कंपनी है और यह लगभग पूरे विश्व मे अपना व्यापार करती है। इसके तीन मुख्य विभाग हैं जिसमे Mobile phone divice , Connected home solutions, Network home solutions शामिल हैं।
इस लेख में नीचे की तरफ हम मोटोरोला कंपनी के सम्पूर्ण इतिहास के बारे में विस्तार से जानेंगे। लेकिन उससे पहले जानते हैं कि मोटोरोला का मालिक कौन है ?
यह भी पढ़े :-
Motorola कंपनी का मालिक कौन है ?
मोटोरोला कंपनी की स्थापना पॉल गैल्विन ने 25 सितंबर 1928 को अमेरिका में की थी। Paul Galvin ही motorola कंपनी के संस्थापक हैं। हालांकि वर्तमान में motorola कंपनी को दो भागों Motorola mobility और Motorola solutions में विभाजित कर दिया है। जिसमे मोटोरोला मोबिलिटी के मालिक व प्रेजिडेंट Sergio Buniac हैं। इसके अलावा मोटोरोला सॉल्यूशन्स के CEO और चेयरमैन Greg Brown हैं।
Sergio Buniac वर्तमान में लेनोवो ग्रुप (lenevo group) के मालिक हैं। इन्होंने 2012-14 तक गूगल में भी कार्यभार संभाला है।
Greg Brown का जन्म 1960 में शिकागो में हुआ था। यह 2008 से motorola कंपनी से जुड़े हुए थे। विभाजन में बाद Greg brown को Motorola Solutions का चेयरमैन व सीईओ का पद मिला और वे अभी तक इस कार्यभार को संभाल रहे हैं।
यह भी पढ़े :-
मोटोरोला कंपनी का इतिहास (History of Motorola company)
Motorola कंपनी की स्थापना 25 सितंबर 1928 को अमेरिका में हुई थी। पॉल वी और जोज़फ़ ई गैल्विन नामक दो भाइयों ने इसकी शुरुआत की थी। शुरुआत में इस कंपनी को गैल्विन मैनुफैक्चरिंग कॉर्पोरेशन के नाम से जाना जाता था।
इसकी शुरुआत काफी कम पूँजी में कई गयी । इसके लिए एक दिवालिया बैटरी की कंपनी के उपकरण खरीदे और एक छोटी से किराये की दुकान से बैटरी एलिमिनेटर बनाने की शुरुआत की।
इसके बाद गैल्विन ने देखा कि कारों में रेडियो लगाने लगे है और इसे खासा पसंद किया जा रहा है। तो गैल्विन ने एक अच्छे रेडियो सेट का निर्माण किया जिसे कारों में आसानी से लगाया जा सकता है। उसे एक प्रदर्शनी (सम्मेलन ) में भाग लेकर प्रदर्शित किया और काफी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस सम्मेलन में गैल्विन को काफी ऑर्डर मिले और कंपनी ने थोड़ा रफ्तार पकड़ी।
गैल्विन मैनुफैक्चरिंग कॉर्पोरेशन का नाम बदलकर मोटोरोला रख दिया गया जो motor और ola शब्द को जोड़कर बनाया गया है। Motorola ने अपना पहला रेडियो 23 जून 1923 को बेचा। उस समय उस रेडियो की कीमत $30 थी।
इसके बाद मोटोरोला ने हाथ मे पकड़कर चलने वाला रेडियो बनाया और वॉकी टॉकी बनाकर प्रसिद्धि हासिल की। 1943 में मोटोराला विश्व भर में जाना जाने लगा और इसका नाम Motorola inc. हो गया।
इसकी बाद मोटोरोला ने पीछे मुड़कर नही देखा और कंपनी का विस्तार होता रहा। मोटोरोला ने टेलीविजन बनाना शुरू किया। इसके अलावा नासा में अंतरिक्ष यानों में रेडियो भी मोटोराला के ही लगने लगे। 1969 में चंद्रमा की लैंडिंग में भी मोटोरोला के दमदार रेडियो का इस्तेमाल किया गया था।
इसके बाद मोटोरोला ने बहुत से प्रोडक्ट्स का निर्माण किया जिनमे टेलीविजन, टेलीफोन, लैपटॉप , कम्प्यूटर प्रोसेसर, रिसीवर, रंगीन पिक्चर ट्यूब, ट्रांस रिसीवर, पोर्टेबल टेलीफोन, माइक्रोप्रोसेसर, स्मार्टफोन, और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाये।
4 जनवरी 2011 में motorola कंपनी दो भागों Motorola mobility और Motorola solutions में विभाजित हो गयी। आज दोनों कंपनियां अलग अलग रूप में कार्य करती हैं और मोटोरोला का नाम रोशन कर रही हैं।
आज के समय मे motorola के smartphones का युवाओं में काफी क्रेज़ देखा जाता है। यह कंपनी लगातार तरक्की की ओर अग्रसर है।
आज आपने जाना
हां तो दोस्तों, आशा करते हैं आपको हमारी आज की यह पोस्ट 'मोटोरोला कहाँ की कंपनी है' पसंद आई होगी। आज की इस पोस्ट में हमने आपको ''मोटोरोला कंपनी का मालिक कौन है'' के बारे में भी बताया। हमने यह प्रयास किया है कि आपको Motorola से जुड़ी हर जानकारी सरल भाषा मे विस्तार से प्राप्त हो सके। फिर भी अगर आपके मन मे कोई सवाल हो तो हमसे कमेंट के माध्यम से जरूर पूछें।
आपको हमारी आज की यह पोस्ट कैसी लगी Comment के माध्यम से हमें जरूर बताएं ।
अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर शेयर करें और टेक्नोलॉजी और शिक्षा से जुड़ी ऐसी ही पोस्ट पढ़ने के लिए हमे Facebook , Instagraam और Twitter पर follow करें।
धन्यवाद !
आपका दिन शुभ हो !
0 टिप्पणियाँ