Realme kaha ki company hai: जानिए रियलमी किस देश की कंपनी है और इसका मालिक कौन है ?

SUSHIL SHARMA
0
Realme kaha ki company hai: नमस्कार दोस्तों ! हिंदी विज़न में आपका स्वागत है। आज हम आपको बताएंगे कि Realme kis desh ki company hai और Realme ka malik kaun hai. आज के समय में शायद ही कोई हो जिसने Realme का नाम ना सुना हो। Realme को उसके Budget smartphone के लिए जाना जाता है। यह ब्रांड सस्ते दामों में बेहतर quality के स्मार्टफोन बनाती है जिसके कारण सभी वर्ग के लोग खासकर युवा वर्ग में इसका क्रेज़ देखा जाता है। इसका अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते हो कि भारत में आज हर चौथे व्यक्ति के पास realme का स्मार्टफोन होता है। 

अगर आप भी Realme का smartphone इस्तेमाल करते हैं तो आपको इससे जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी होनी चाहिए क्योंकि हम जो भी वस्तु खरीदते हैं उसका सीधा फायदा उस कंपनी और उसके देश को होता है। इसीलिए आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि रियलमी कहाँ की कंपनी है और इसका मालिक कौन है ?

तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं -

 महत्वपूर्ण जानकारी 

Company Details
Company Realme
Industry Consumer Electronics
Founded 4 May 2018
Founder Sky li
Headquarter Shenzhen, China.
Main Persons Sky li (founder & Global CEO), Madhav seth (CEO India)
Parenting company BBK Electronics
Products Smartphone, Television, watches, Tablets, Computer, Headphones, earphones, Power Banks, Bags, Smart TV, realme UI
Website www.realme.com



Realme kaha ki company hai 

Realme kaha ki company hai


Realme "चीन (China)" की कंपनी है। इसका हेडक्वार्टर भी China के Shenzhen प्रांत में स्थित है। इसका पूरा नाम Realme Chongqing Mobile Telecommunications Corporation, Ltd है। रियलमी कंपनी की स्थापना 4 मई 2018 को china में हुई थी। realme कंपनी ने Lower और Mid price range वाले market को target किया। यही कारण है कि रियलमी को उसके Budget smartphone के लिए जाना जाता है। 

बजट स्मार्टफोन होने के साथ ही realme की यह खास बात है जो उसे बाकी brands से अलग बनाती है और वो यह है कि realme कम कीमत में वो फीचर्स और क्वालिटी अपने कस्टमर को प्रदान करती है। यही कारण है कि आज हर चौथे भारतीय के पास realme का स्मार्टफोन होता है। 

realme को आज चाइना की बड़ी और प्रसिद्ध कंपनी माना जाता है इसके स्मार्टफोन 6000 की कीमत से शुरू हो जाते हैं और mid price range तक जाते हैं। आज के समय मे Realme कंपनी स्मार्टफोन के अलावा smart TV, watch, Headphone, Earphone aur power banks आदि products भी बनाती है। 


Realme कंपनी का मालिक कौन है 

Realme  कंपनी का मालिक है "BBK Electronics". क्योंकि यही Realme की Parenting कंपनी है। यह china की एक बड़ी कंपनी के रूप में जानी जाती है। Realme के अलावा बी.बी.के इलेक्ट्रॉनिक्स OPPOVIVO, OnePlus, iQOO, imoo जैसी दिग्गज कंपनियों की भी मातृत्व कंपनी है। इसका मतलब इन सभी कंपनियों का मालिक BBK electronics कंपनी ही है। 

स्काई ली ने realme कंपनी की स्थापना 4 मई 2018 को चाइना में की थी। आज realme जिस भी मुकाम पर है उसमें Sky li का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने इतने कम समय में realme को एक वैश्विक ब्रांड बनाया और कई देशों में इसको पहुंचाया। 

इसके अलावा realme कंपनी के प्रमुख व्यक्ति -
  •  Sky Lii       - Founder & Global CEO 
  •  Madhav seth - (CEO in India) 
  •  Xu Qi           - (Chief marketing officer) 
  •  Yao kun       - (Chief technology officer) 
  •  Wang Wei   -  (Chief Product officer) 



Realme कंपनी का इतिहास 

Realme कंपनी की स्थापना 4 मई 2018 को china में हुई थी। इसके संस्थापक sky li थे। हालांकि इसकी नींव 2010 में ही पड़ने लगी थी जब OPPO ब्रांड OPPO real नाम में दिखाई दिया। दरअसल realme को ओप्पो का ही sub-brand कहा जाता है। 

Realme का सबसे पहला स्मार्टफोन मई 2018 में लांच हुआ जिसका नाम था Realme 1. यह 6 इंच की बड़ी स्क्रीन , 3 GB रैम और 3410 mAh की बैटरी छमता के साथ लांच किया गया। 

30 जुलाई 2018 को Realme  ओप्पो से अलग होकर एक स्वतंत्र ब्रांड बन गया। sky li ने CEO के तौर पर इस कंपनी का कार्यभार संभाला जो अभी तक हैं। 

अपने बजट और फ़ास्ट चार्जिंग वाले स्मार्टफोन के कारण एक साल में ही realme ने वो लोकप्रियता हासिल कर ली जिसकी किसी ने उम्मीद भी नही की थी। कुछ ही समय मे रियलमी कंपनी  OPPO, VIVO, Samsung जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ खड़ी हो गयी। 

सबसे पहला 5G स्मार्टफोन हो या सबसे पहला 64 मेगापिक्सल वाला स्मार्टफोन, realme ने हर क्षेत्र में अगुवाई की। अपनी शानदार क्वालिटी और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ कम दाम होने के कारण इसकी लोकप्रियता चरम सीमा पर थी। 
2019 के अंत तक realme लगभग 11 मिलियन ग्राहक वाला ब्रांड बन गया था। उसके बाद से realme ने पीछे मुड़कर नही देखा और आज realme कई दिग्गज brands को पीछे छोड़ दिया है। 




Best smartphone of Realme

  • Realme C30 Price in India
  • Realme Narzo 50 5G
  • Realme Narzo 50 Pro 5G
  • Realme GT Neo 3 (150W)
  • Realme 9 4G
  • Realme C31
  • Realme GT Neo 3
  • Realme Narzo 50A Prime
  • Realme 9 5G SE
  • Realme C35
  • Realme 9 Pro+ 5G
  • Realme GT 2
  • Realme 9i
  • Realme C25Y
  • Realme Narzo 50i
  • Realme GT Neo 2
  • Realme 8i
  • Realme 8s 5G
  • Realme GT Master Edition
  • Realme C21Y
  • Realme Narzo 30 5G
  • Realme C11 (2021)
  • Realme X7 Max
  • Realme X7 Pro 5G
  • Realme 8 & realme 8 5G
  • Realme 8 Pro
  • Realme GT 5G
  • Realme Narzo 30A
  • Realme 7i
  • Realme 7 & 7 Pro


आज आपने जाना 

हां तो दोस्तों, आशा करते हैं आपको हमारी आज की यह पोस्ट 'realme कहाँ की कंपनी है' पसंद आई होगी। आज की इस पोस्ट में हमने आपको ''Realme कंपनी का मालिक कौन है''  के बारे में भी बताया।  हमने यह प्रयास किया है कि आपको realme से जुड़ी हर जानकारी सरल भाषा मे विस्तार से प्राप्त हो सके। फिर भी अगर आपके मन मे कोई सवाल हो तो हमसे कमेंट के माध्यम से जरूर पूछें। 

आपको हमारी आज की यह पोस्ट  कैसी लगी  Comment  के माध्यम से हमें जरूर बताएं । 

अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इसे अपने दोस्तों और  सोशल मीडिया पर शेयर करें और टेक्नोलॉजी और शिक्षा से जुड़ी ऐसी ही पोस्ट पढ़ने के लिए हमे   Facebook Instagraam और Twitter पर follow करें। 

धन्यवाद !

आपका दिन शुभ हो !



Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)